SNE NETWORK.LUDHIANA.

टावर पर चढ़ी महिला को उसके परिजन समझाकर नीचे उतारते हुए।(IMAGE-VIDEO-CREDIT-BY-SNE-NETWORK)
पंजाब के लुधियाना में बुधवार सुबह पति की दूसरी शादी से नाराज एक महिला 220 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। महिला करीब 8 घंटे तक टावर के ऊपर रही और नीचे खड़े परिजनों की सांसें अटकी रहीं। महिला से जब नीचे उतरने को कहा गया, तब उसने कहा कि जब तक उसके पति के खिलाफ कोई एक्शन नहीं होगा वो नीचे नहीं उतरेगी।
सूचना मिलते ही थाना लाडोवाल की पुलिस टीममौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत और पति को काबू करने के आश्वासन के बाद दोपहर करीब 2:50 बजे महिला को सुरक्षित नीचे उतारा जा सका।

इसी 220 फीट ऊंचे टावर पर महिला चढ़ी थी। जिसको नीचे से उसके परिजन उतरने के लिए आवाजें लगा रहे थे। (IMAGE-VIDEO-CREDIT-BY-SNE-NETWORK)

पुलिस द्वारा पति की गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद महिला टावर से नीचे उतर आई। (IMAGE-VIDEO-CREDIT-BY-SNE-NETWORK)
आरोप – पति ने महिला से दूसरी शादी कर ली
टावर पर चढ़ी महिला की पहचान थाना लाडोवाल के अधीन आते गांव बग्गा कलां में रहने वाली गमगमी देवी के रूप में हुई। गमगमी देवी का आरोप है कि उसके पति पलटू मंडल ने उसे बिना तलाक दिए सोना देवी (परिवर्तित नाम सुनली देवी) नाम की महिला से दूसरी शादी कर ली है। गमगमी देवी ने बताया कि सोना देवी का पहला पति राकेश कुमार एक डेयरी पर काम करता है और सोना करीब एक साल पहले अपने पहले पति व घर-परिवार को छोड़कर चली गई थी। वहीं, पति पेशे से ड्राइवर है।
दोनों पत्नियों को एक ही घर में रख रहा था
गमगमी देवी के अनुसार, ड्राइवर पलटू मंडल अपनी दोनों पत्नियों को एक ही घर में रख रहा था। जब गमगमी देवी ने इस बात का विरोध किया और सौतन के साथ रहने से मना किया, तो पति ने मारपीट की। पति द्वारा मारपीट से परेशान होकर गमगमी देवी ने टावर पर चढ़ने का कदम उठाया।
220 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई
पुलिस के मुताबिक गमगमी देवी सुबह करीब 7 बजे ही 220 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई थी। इतनी ऊंचाई पर महिला को देख ग्रामीणों के होश उड़ गए और तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। महिला लगातार चिल्लाकर कह रही थी कि पहले मेरे घरवाले (पति) को यहां लेकर आओ, तभी नीचे आऊंगी। आखिरकार पुलिस की सूझबूझ और ठोस कार्रवाई के भरोसे के बाद दोपहर 2:50 बजे उसे नीचे उतारा गया।
महिला (गमगमी देवी) को सुरक्षित नीचे उतार लिया
मामले की जांच कर रहे जांच अधिकारी मेजर सिंह ने बताया कि पुलिस को सुबह सूचना मिली थी कि बग्गा कलां में एक महिला टावर पर चढ़ी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और महिला (गमगमी देवी) को सुरक्षित नीचे उतार लिया है। आरोपी पति पलटू मंडल को पुलिस ने काबू कर लिया है और उसे हिरासत में लेकर थाना लाडोवाल लाया जा रहा है।###UK###USA###CANADA###SUICIDE-ATTEMPT-NEWS###VIETNAM###CHINA###IRELAND###SWEDEN###@

