BREAKING NEWS…इन आवारा कुत्तों ने किसान को नोंच-नोंच कर मौत के घाट उतार दिया…आखिर, सरकार को ठहराया जिम्मेदार..पढ़े, ये रिपोर्ट..?

death-pictures-4

SNE NETWORK.MOGA.

मोगा में आवारा कुत्तों के हमले में किसान की मौत - Dainik Bhaskar

मोगा में आवारा कुत्तों के हमले में किसान की मौत (IMAGE-VIDEO-CREDIT-BY-SNE-NETWORK)

मोगा जिले के गांव कपूरे में आवारा कुत्तों के हमले में एक किसान की मौत हो गई। देर शाम खेतों से काम कर घर लौट रहे सरबजीत सिंह (50) पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। कुत्तों के काटने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि यदि आवारा कुत्ते एक व्यस्क की जान ले सकते हैं, तो छोटे बच्चों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी।

सरकारें आवारा कुत्तों की समस्या का समाधान नहीं कर रही ग्रामीण

ग्रामीण गुरप्रीत सिंह कपूरे ने इस घटना पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि सरकारें आवारा कुत्तों की समस्या का समाधान नहीं कर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हाईकोर्ट के निर्देशों के बावजूद पंजाब सरकार आवारा कुत्तों पर नियंत्रण करने में विफल रही है, जिसके कारण राज्य में पहले भी कई ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं।

प्रशासन को कई बार लिखित और मौखिक शिकायतें दी

ग्रामीणों ने बताया कि यह गांव में आवारा कुत्तों के हमले की पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी गांव में ऐसी 8 से 10 घटनाएं हो चुकी हैं। उनका कहना है कि प्रशासन को कई बार लिखित और मौखिक शिकायतें दी गईं, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकला।

घटना के लिए पंजाब सरकार और जिला प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया

गांव के पंचायत सदस्य जसविंदर सिंह ने इस घटना के लिए पंजाब सरकार और जिला प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते आवारा कुत्तों की नसबंदी और उनकी रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाए जाते, तो शायद यह घटना टाली जा सकती थी।

परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की जाए

ग्रामीणों ने मांग की है कि मृतक सरबजीत सिंह के परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की जाए, क्योंकि परिवार में अब कोई अन्य कमाने वाला सदस्य नहीं है। साथ ही, उन्होंने प्रशासन से आवारा कुत्तों की समस्या का स्थायी समाधान करने की भी मांग की है।

(IMAGE-VIDEO-CREDIT-BY-SNE-NETWORK)###USA###UK###CANADA######PUNJAB###CHANDIGARH###INDIA###AUSTRALIA###GERMANY###IRELAND###SWEDEN###EUROPE###CHINA###HUNGRY###FRANCE###ITLAY###ROME###RUSSIA###UKRAINE###VIETNAM###SINGAPORE###@

100% LikesVS
0% Dislikes