SNE NETWORK.LUDHIANA.

पूर्व सरपंच नवतेज सिंह की फाइल फोटो।
थाना लाडोवाल के अधीन आते गांव मनेवाल के पूर्व सरपंच नवतेज सिंह उर्फ नीटू (60) की देर शाम ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। वारदात उस समय हुई जब वह अपनी इनोवा कार में सवार होकर घुमार मंडी स्थित अपने घर लौट रहे थे।
जानकारी के अनुसार, पूर्व सरपंच नवतेज सिंह गांव मनेवाल से अपने घर (कृष्णा नगर, घूमार मंडी) जा रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी लाडोवाल बाईपास स्थित साउथ सिटी रोड के पुल के पास पहुंची, रास्ते में पहले से मौजूद बाइक सवार दो हमलावरों ने उनकी इनोवा को घेर लिया। हमलावरों ने कार पर करीब 10 गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए।

मृतक नवतेज सिंह की कार पर पड़े खून के छींटे
जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया
पूर्व सरपंच नवतेज सिंह 6:25 बजे लाडोवाल बाइपास पर पुल के पास पहुंचा जहां उसे दो हमलावरों ने घेर लिया। दो मिनट बाद यानी 6:27 पर हमलावरों ने उस पर गोलियां मारनी शुरू कर दी। हमलावारों ने पूर्व सरपंच पर 10 गोलियां मारी और उसके वहां से भाग गए। गोलीबारी की यह घटना कार में लगे डैश कैम में कैद हो गई। फायरिंग के बाद आसपास के लोगों ने खून से लथपथ नवतेज सिंह को गाड़ी से निकाला और तुरंत लुधियाना के डीएमसी (DMC) अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पूर्व सरपंच की कार को देखते हुए उनके परिजन।
मामले की जांच कर रही पुलिस
थाना लाडोवाल के SHO सुखविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की हर पहलू से गंभीरता से जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि पूरी वारदात मृतक की कार के डैशबोर्ड में लगे कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान और धरपकड़ में जुट गई है।###USA###UK###CANADA###AUSTRALIA###NEWZEALAND###LUDHIANA###PUNJAB###CHANDIGARH###GERMANY###ITLAY###FRANCE###SINGAPORE###CHINA###VIETNAM###IRELAND###VIETNAM###

