EDITOR-IN-CHIEF.VINAY KOCHHAR GROUND REPORT AT MANSA/CHANDIGARH.

एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा का शव धरनास्थल पर लाया गया। उनके घर पर अंतिम दर्शन के लिए लोग इंतजार कर रहे हैं। (CREDIT-IMAGE-BY-SNE-NETWORK.)
मानसा में कत्ल किए गए नशा विरोधी एक्टिविस्ट परविंदर झोटा का आज (8 नवबंर) दिवाली के दिन अंतिम संस्कार किया जाएगा। शनिवार को चंडीगढ़ PGI में पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आज सुबह 5 बजे शव परिजन को सौंप दिया गया। वहां से परिजन शव लेकर मानसा रवाना हो गए।
परिवार ने मानसा के चकेरिया रोड स्थित अपने पैतृक खेत में अंतिम संस्कार करने का फैसला किया है। उनकी पैतृक जमीन वाले खेत में ही उनकी चिता सजाई जाएगी। चकेरिया रोड स्थित इस जगह पर 12 से 1 बजे के बीच उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी। 13 अक्टूबर को मेडिकल स्टोर पर गोली मारकर झोटा की हत्या कर दी गई थी। करीब 26 दिन बाद उनका अंतिम संस्कार होगा।
उधर, झोटा के पिता भीम सिंह 2 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उन्होंने मांग की कि पंजाब सरकार बेटे के अंतिम संस्कार से पहले मानसा के SSP वैभव चौधरी को तबादला करे। उनका आरोप है कि चौधरी के नशा न रोकने की वजह से ही झोटा की हत्या हुई। SSP का ट्रांसफर होने तक वह अन्न का एक दाना भी नहीं खाएंगे।
झोटा की अंतिम यात्रा के लिए वाहन सजाया


###USA###UK###CANADA###MANSA###JHOTA###PUNJAB###CHANDIGARH###AUSTRALIA###NEWZEALAND###GERMANY###SINGAPORE###ITLAY###FRANCE###

