विकास कौड़ा.बटाला/ गुरदासपुर।
आज कांग्रेस पार्टी बटाला के पुराने कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग करते हुए मनजीत सिंह हंसपाल ने कहा कि अगर आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार को जीतना है तो सबसे पहले पार्टी को एकजुट होकर घर बैठे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पार्टी में मान-सम्मान देना होगा, क्योंकि इस समय बटाला में कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ता अलग-अलग राजनीतिक नेताओं के गुटों में शामिल होकर टुकड़ों में बंट गए हैं। इससे कांग्रेस पार्टी को भारी नुकसान हो सकता है। हंसपाल पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
आगे उन्होंने कहा, मैं अपनी पार्टी के प्रदेश नेतृत्व से अपील करता हूं कि कृपया सभी कांग्रेसी नेता जो विधायक बनने का सपना देख रहे हैं, जो गुटों में बट चुके हैं, उन्हें अगले एक साल के लिए बटाला हलके के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 6 जोन बनाकर अगले स्थानीय चुनावों में काम करने के लिए कहें, ताकि पार्टी से नाराज और घर बैठे लोगों को पार्टी का सक्रिय सदस्य बनाया जा सकें। इससे यह फायदा होगा कि पार्टी जमीनी स्तर पर मजबूत होगी और साथ ही पार्टी को इन नेताओं की प्रतिभा का पता चलेगा।”
पार्टी को आगे ले जाने के लिए पंजाब कांग्रेस और दिल्ली हाईकमान को अभी से सख्त निर्देश जारी करने चाहिए। अन्यथा कार्यकर्ताओं को नुकसान होगा और कांग्रेस पार्टी का अस्तित्व और कमजोर हो जायेगा। इस मौके पर उनके साथ निर्मल दास, परमजीत सिंह, ऋषि सरीन, पवन धवन, अमन सेखरी, कस्तूरी लाल, एमसी रमेश बूरा, अमनप्रीत सिंह भोला, पुरी, कीमती लाल, गोगी कांसरा, सविंदर सिंह सोनू, यशपाल सिंह, अमनदीप सिंह बल्लू , जतिंदर सिंह मोनू, आलोवाल, डॉक्टर केवल, सुखदेव सिंह, कंवलजीत सिंह, सतपाल बैंस मौजूद थे।

