वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।
यह किस्सा हरियाणा के जिला से जुड़ा है, यहां पर रहने वाली एक डॉक्टर पत्नी पर बिगड़ैल पति द्वारा जुल्म ढाने की शर्मनाक हरकत सामने आई। बिगड़ैल पति सीमा शुल्क अधिकारी बताया जा रहा है। 5-6 महिलाएं घर में लाकर पत्नी के समक्ष सरेआम अय्याशियां करता था। इतना ही नहीं पत्नी के समक्ष उन्हें महिला पुलिस अधिकारी बता कर पिटाई कराने का भी गंभीर आरोप लगा। बड़े पुलिस अधिकारियों के समक्ष मामला पहुंच गया है तथा जांच पड़ताल में पति के खिलाफ आरोप साबित हो चुके है। उसके खिलाफ थाना में मामला दर्ज कर लिया गया। गिरफ्तारी नहीं होने की अब तक पुष्टि की गई। यह मामला इस समय सोशल मीडिया में काफी चर्चा का विषय बन चुका है। कई प्रकार से सोशल मीडिया में कमेंट देखने को मिल रहे है।
क्या है पूरा प्रकरण
हरियाणा के फरीदाबाद जिले के एनआईटी निवासी एक महिला डॉक्टर का आरोप है कि उसका पति शादी के बाद घर में उसके साथ पांच से छह महिला मित्रों को साथ रखता था। इतना ही नहीं आरोपी ने महिला मित्रों को पुलिसकर्मी बताकर उसकी खूब पिटाई करवाई। परेशान होकर महिला डॉक्टर पति के घर से अपने एनआईटी स्थित घर पर आ गई। साल 2017 में उनकी शादी देहरादून निवासी शिव शंकर के साथ हुई थी। पति कस्टम विभाग मुंबई में अधीक्षक (सुपरिंटेंडेंट) है। आरोप है शादी के बाद से ही पति ने महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

