एक बड़े अधिकारी की मौत (आत्मदाह) का मुद्दा लगता है, आम आदमी पार्टी (आप) को आने वाले दिनों में ले डूबने में कोई कसर नहीं छोड़ने वाला हैं। ऊपर से प्रदेश के बेहद करीबी मंत्री लालजीत भुल्लर का इस मामले में नाम सामने आना, कहीं न कहीं आप सरकार की छवि को काफी धूमिल कर दिया हैं। अब आप विपक्ष के निशाने पर आ चुकी हैं। ऐसे में विपक्ष इस मुद्दे को भुनाने में हरसंभव प्रयास कर रही हैं। इतना ही नहीं, अब विपक्ष की सभी पार्टियों ने चंडीगढ़ में स्थित सीएम मान का आवास रविवार सुबह घेरने का ऐलान कर दिया हैं। आप के लिए सबसे बड़ी मुसिबत तो यह खड़ी हो चुकी हैं, कि इतना गंभीर आरोप कैसे जल्द से जल्द हटाया जाए। फिलहाल, उसके पाले में कोई रणनीति भी काम नहीं आ रही हैं।
विधानसभा चुनाव पंजाब 2027 में हैं, ऐसे में सभी राजनीति पार्टियां पंजाब में अपनी-अपनी सरकार बनाने के लिए अभी से जी-तोड़ मेहनत में जुट चुकी हैं। हर किसी का ध्यान एक-दूसरे को नीचा दिखाने पर लगा है। आखिर कोई भी मुद्दा हो, उसे भुनाने के लिए एक-दूसरे पर कीचड़ उछालने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। ऐसा हाल ही दिनों में कई बार देखने को मिल चुका है। चूंकि, पिछले समय ईंधन, एलपीजी, सिलेंडर जैसे ज्वलनशील मुद्दे को लेकर सभी पार्टियों ने पंजाब में भाजपा के खिलाफ मोर्चा लगाया। लेकिन, इस मुद्दे को इतना भुनाने में कोई पार्टी कुछ खास भी नहीं कर पाई। क्योंकि, हर किसी को पता है , ये मुद्दा वैश्विक तौर पर हैं। इसलिए, समय पर ही इस समस्या का निवारण होगा। बड़ी बात तो तब देखने को मिली कि जब देश के प्रधानमंत्री ने आम जनता के समक्ष हाथ जोड़ कर अपील कर दी कि वे लोग घबराएं मत, क्योंकि, सरकार इसका निवारण करने के लिए हल संभव प्रयास कर रही हैं। ऐसे में विपक्षी पार्टियों की दाल इस मुद्दे पर नहीं गली तथा मुद्दे को वापस लेना ही बेहत्तर विकल्प को चुना। ऐर एक-एक करके सभी पीछे हट गए।
ऐसे में एक किस्सा सत्ताधारी पार्टी के अहम नेता तथा संगठन में सर्वोच्च स्थान हासिल करने वाले लाडले नेता की सोशल मीडिया पर खूब किरकिरी हो रही है। हुआ यू कि नेता जी मीडिया में बयान दे ही रहे थे कि एकदम उनकी जुबान ही सिलप कर गई। ऐसे में पत्रकार ने उनकी गलती को दुरुस्त किया। पता चला है कि नेता जी के सोशल मीडिया में कई प्रकार के मीमस बन रहे हैं। जिसका विपक्षी पार्टियां खूब मजा ले रही हैं। खैर चर्चा, इस बात की भी चल रही है कि इस पर विपक्षी पार्टी के बड़े-बड़े नेता तो इन्हें एक नंबर के नलायक तथा अंजान कहने से भी नहीं गुरेज कर रहे हैं।
विनय कोछड़ प्रधान संपादक एसएनई न्यूज। ###POLITICS-ISSUE-ARTICLE###USA###

