सांसद अमृतपाल कब पहुंच रहे है अमृतसर….परिवार ने SSP-RURAL के खाते में डाले इतने लाख…पार्टी-प्रशासन के बीच बनी ये सहमति..?

AMRITPAL DIBRUGARH JAIL 20.2.24

वरिष्ठ पत्रकार.अमृतसर/चंडीगढ़। 

खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह के परिवार ने ग्रामीण एसएसपी के खाता में 10 लाख रुपये जमा करवाने का दावा किया। यह इसलिए, क्योंकि 21 नवंबर को उनकी दादी चरण कौर का अंतिम संस्कार है तथा उन्हें डिब्रूगढ़ जेल से उनके पैतृक गांव जल्लूपुर खेड़ा लेकर आया जा रहा हैं। यह खर्च उनके सहित पुलिस अधिकारियों तथा पुलिस कर्मचारियों का हवाई किराया बताया जा रहा हैं। इस बात की पुष्टि, सांसद के परिवार ने की।   

जानकारी के मुताबिक, एक डीएसपी के नेतृत्व में 5 सदस्यों वाली टीम सांसद को असम के डिब्रूगढ़ जेल से लाने के लिए रवाना हो चुकी हैं। अमृतसर न्यायालय के आदेश के ऑर्डर के मुताबिक जमा किए गए पैसों में से 7.84 लाख रुपये अमृतपाल और उनके साथ आई पुलिस टीम के एयर टिकट पर खर्च किए जाएंगे। वहीं परिवार के हवाले से इस बात की पुष्टि की गई है कि अमृतपाल को अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए दोपहर के करीब गांव लाया जाएगा। वह वहां 3 घंटे रुकेंगे। अगर कोई गड़बड़ी हुई तो उन्हें वापस ले जाया जाएगा। उनके चाचा सुखचैन सिंह ने यह रकम जमा की, जिसके बाद अंतिम संस्कार की तैयारियां तेज कर दी गईं।

जानेंगे, कहां होगा अंतिम संस्कार


अंतिम संस्कार गांव में 8 एकड़ में फैली खेती की जमीन पर होना है। अकाली दल वारिस पंजाब दे के सदस्यों और परिवार ने समारोह की तैयारी शुरू कर दी है, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद है। स्थानीय पुलिस तथा प्रशासन के साथ परिवार की एक बैठक हुई, उसमें  अंतिम संस्कार के लिए ट्रैफिक प्रबंधन , पार्किंग एवं और दूसरे इंतजामों को लेकर चर्चा हुई। 

लंगर सेवा में वालंटियर रहेंगे उपस्थित

एक बयान में, अमृतपाल के पिता और अकाली दल वारिस पंजाब दे के कार्यवाहक अध्यक्ष  तरसेम सिंह ने कहा कि पार्टी के वालंटियर आने वाली संगत के लिए लंगर और सेवा में मदद के लिए मौजूद रहेंगे और इंतजामों को आसान बनाने के लिए प्रशासन के साथ सहयोग करेंगे।###USA###CANADA###UK###AMRITPALSINGHKHALSA###BJP###WARIS##PUNJAB##DE###AUSTRALIA###NEWZEALAND###SINGAPORE###ITLAY###FRANCE###GERMANY###SPAIN###

100% LikesVS
0% Dislikes