SNE NETWORK.SANGRUR/MOHALI/CHANDIGARH.
संगरूर में स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने के सनसनीखेज मामले में मोहाली स्थित NIA की विशेष कोर्ट ने गिरफ्तार चारों आरोपियों हैपी सिंह, जसप्रीत सिंह, शाहनवाज खान और करणवीर सिंह की न्यायिक हिरासत तथा जांच के लिए समय 40 दिन और बढ़ा दिया है। NIA के सरकारी वकील ने UAPA की धारा 43D(2) के तहत 60 दिन का अतिरिक्त समय मांगते हुए दलील दी कि आरोपियों से पूछताछ के दौरान विदेशी हैंडलरों के नाम सामने आए हैं, जिनकी पुष्टि की जानी बाकी है।
DATA-ANALYSIS करने के लिए समय की जरूरत
आरोपियों से जब्त मोबाइल फोन और लैपटॉप का फॉरेंसिक डेटा 5 नवंबर 2026 को लैब से प्राप्त हुआ है। डेटा काफी अधिक होने के कारण उसका विश्लेषण करने के लिए समय की जरूरत है। इसके अलावा आरोपी शाहनवाज खान के भारत और दुबई में कारोबार, हवाला ऑपरेटरों तथा पाकिस्तान में बैठे हैंडलरों के माध्यम से हुए बैंक लेन-देन से जुड़ी कथित साजिश का खुलासा करना भी जांच का हिस्सा है।
बचाव पक्ष के वकीलों ने NIA की अर्जी का विरोध
बचाव पक्ष के वकीलों ने NIA की अर्जी का विरोध करते हुए कहा कि संगरूर कोर्ट पहले ही 30 दिन का अतिरिक्त समय दे चुकी है, इसलिए दोबारा समय नहीं बढ़ाया जाना चाहिए।
हालांकि, कोर्ट ने स्पष्ट किया कि जांच के दौरान सामने आए नए तथ्यों और पाकिस्तान में बैठे हैंडलरों से जुड़े साक्ष्यों को देखते हुए अतिरिक्त समय देना उचित है।
यह है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, 26 और 27 जुलाई 2026 की मध्यरात्रि को आरोपी हैपी सिंह और जसप्रीत सिंह ने संगरूर स्थित भाजपा कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंका था। जांच में सामने आया कि यह घटना सह-आरोपी शाहनवाज खान और पाकिस्तान में बैठे फरार हैंडलर ‘राणा भाई’ के निर्देशों पर अंजाम दी गई थी। इस काम के बदले शाहनवाज और करणवीर ने हैपी सिंह के बैंक खाते में पैसे भी ट्रांसफर किए थे। पंजाब पुलिस ने जुलाई-अगस्त 2026 के दौरान चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया था। बाद में केंद्र सरकार के निर्देशों पर 19 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने इस मामले को दोबारा दर्ज कर जांच अपने हाथों में ले ली थी।###USA###CANADA###UK###DUBAI###NIA###SANGRUR###BJP###MOHALI###PUNJAB###INDIA###AUSTRALIA###NEWZEALAND###SINGAPORE###

