हाई-अलर्ट….पठानकोट में देखे 3 संदिग्ध…बॉर्डर पार से आने-जाने वाले लोगों की गहन जांच

3 SUSPICIOUS-SEA-NEAR-PTK.

SNE NETWORK.PATHANKOT/CHANDIGARH.

पठानकोट के बॉर्डर क्षेत्र बमियाल से कुछ दूरी पर स्थित जम्मू के कठुआ के गांव ऐरमां में रविवार देर रात तीन संदिग्ध व्यक्ति देखे गए हैं। इसके बाद पठानकोट में हाई अलर्ट कर दिया गया है। साथ ही बॉर्डर क्षेत्र में चौकसी बढ़ा दी गई है। बमियाल, नरोट जैमल सिंह एरिया में पुलिस की ओर से बॉर्डर पार से आने-जाने वाले लोगों की गहन जांच शुरू कर दी है। खूफिया एजेंसियों की इनपुट के मुताबिक पठानकोट के बमियाल गांव की सीमा से लगती जिला कठुआ की पुलिस चौकी नगरी के गांव ऐरमां की एक महिला ने सेना की वर्दी पहने तीन संदिग्ध व्यक्ति देखने का दावा किया है। इसके बाद जिला कठुआ के उक्त गांव में जेएंडके पुलिस सर्च कर रही है। 

साथ ही पठानकोट के सीमांत एरिया में पुलिस की ओर से अपने एरिया के भीतर सुरक्षा कड़ी कर दी है। इंटर स्टेट नाकों पर सख्त पहरा लगा कठुआ से सीमांत एरिया में दाखिल होने वाले वाहनों की विशेष जांच की जा रही है। लंबे समय से जिला पुलिस अलर्ट पर है। अब चौकसी ओर बढ़ा देने से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। क्योंकि, यह एरिया सीमांत पाकिस्तान के साथ-साथ जम्मू के जिला कठुआ से लगता है। जिला कठुआ में सामने आने वाली हर असामाजिक गतिविधि को ध्यान में रखते हुए यहां चौकसी बढ़ा दी की जाती है। गांव ऐरमां की एक महिला के मुताबिक वे रात को जैसे ही अपने कमरे से आंगन में आई तो बाहर आहत होने पर देखा कि सेना की यूनिफॉर्म पहने तीन लोग खड़े थे। महिला ने इसकी जानकारी पारिवारिक सदस्यों को दी। इसके बाद पारिवारिक सदस्यों ने निकट की गांव दरालां अपने रिश्तेदार को फोन पर जानकारी दी और पुलिस को सूचित किया। इसके बाद कठुआ पुलिस ने सर्च ऑपरेशन अभियान चलाया है।

बता दें कि जिला कठुआ का यह गांव पठानकोट के बमियाल क्षेत्र से मात्र करीब 10 किलोमीटर दूरी पर है। जिस एरिया में संदिग्ध व्यक्ति देखे जाने का मामला सामने आया है। उक्त गांव से कुछ किलोमीटर दूर जिला कठुआ का हरीया चक्क गांव पड़ता है जो पूर्व समय में संदिग्ध गतिविधियों के लिए सुर्खियों रहा है। वहां कई संदिग्ध गतिविधियां घटित हो चुकी हैं

100% LikesVS
0% Dislikes