SNE NETWORK.ALWAR/HARYANA/CHANDIGARH.

(IMAGE/VIDEO-CREDIT-BY-SNE-NETWORK)
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ड्राइवर को झपकी आने से कार खड़े ट्रक में घुस गई। हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। एक युवक गंभीर घायल है। हादसा अलवर जिले के बड़ौदामेव थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के हादरा हादरहेड़ा के पास चैनल नंबर 106+980 पर मंगलवार शाम 6 बजे हुआ। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पहले पिलर से टकराई। इसके बाद सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के आगे का हिस्सा चकनाचूर हो गया।
सूचना मिलते ही बड़ौदामेव थाना पुलिस और नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) की एंबुलेंस मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। हादसे में पंजाब के फिरोजपुर जिले के मलकेई गांव निवासी गुरप्रीत सिंह, सेवक सिंह और सुखविंदर सिंह की मौत हो गई। वहीं संदीप सिंह (27) पिता कश्मीर सिंह गंभीर घायल हो गया।
हादसे से जुड़ी PHOTOS…?

तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। (IMAGE/VIDEO-CREDIT-BY-SNE-NETWORK)

हादसे के बाद पुलिस और NHAI की एंबुलेंस मौके पर पहुंची। उन्होंने कार में फंसे शव और घायल को बाहर निकाला। (IMAGE/VIDEO-CREDIT-BY-SNE-NETWORK)

कार की फ्रंट सीट पर पड़े दो युवकों के शव। (IMAGE/VIDEO-CREDIT-BY-SNE-NETWORK)
खेती का काम खत्म कर पंजाब लौट रहे थे
थाना प्रभारी मोहन सिंह गुर्जर ने बताया- पंजाब के फिरोजपुर जिले के मलकेई गांव निवासी चार युवक मध्य प्रदेश से खेती का काम खत्म कर पंजाब लौट रहे थे। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि कार ड्राइवर को झपकी आने से गाड़ी अनियंत्रित हो गई और हादसा हो गया।
तीनों शव जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाए
घायल संदीप को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ौदामेव लेकर गए। यहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल अलवर रेफर कर दिया गया। अस्पताल में उसका इलाज जारी है। पुलिस ने तीनों शव जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाए हैं। परिजनों के आने के बाद बुधवार सुबह पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। घायल संदीप ने पुलिस को बताया- मैं और मेरे गांव के तीन युवक 10 दिन पहले पंजाब से हार्वेस्टर मशीन लेकर मध्यप्रदेश में गेहूं कटाई के काम के लिए गए थे। काम पूरा होने के बाद मशीन वहीं छोड़कर कार से पंजाब लौट रहे थे।###USA###UK###ACCIDENT-NEWS###CANADA###FRANCE###SINGAPORE###CHINA###PUNJAB###HARYANA###GERMANY###ITLAY###RUSSIA###UKRAINE###@

