SNE NETWORK.CHANDIGARH/NATIONAL DESK.

पंजाब से पहुंचे निहंग सिंहों ने नगरासू के गुरुद्वारे पर कब्जा किया है। (IMAGE-VIDEO-CREDIT-BY-SNE-NETWORK)
उत्तराखंड के चमोली स्थित कर्णप्रयाग में 16 जून को हुए विवाद के बाद शनिवार देर शाम रुद्रप्रयाग के नगरासू स्थित गुरुद्वारे में पंजाब से आए निहंगों ने कब्जा कर लिया। उन्होंने दो लोगों को बंधक भी बनाया। हालांकि, विवाद बढ़ने पर निहंगों ने एक व्यक्ति को छोड़ दिया, जबकि एक सेवादार को बंधक बनाए रखा।
स्थिति पर नियंत्रण
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने में जुट गए। हालांकि, हालात बिगड़ने पर सेना से मदद मांगी गई, जिसके बाद सेना की ओर से ITBP को मौके पर भेजा गया। ITBP के पहुंचने के बाद स्थिति पर नियंत्रण पाया गया, लेकिन इलाके में अभी भी तनाव बना हुआ है।
इंटरनेट बंद
मौके पर पुलिस, PAC और ITBP की भारी तैनाती की गई है। नगरासू में इंटरनेट बंद कर दिया गया है। आज सुबह रुद्रप्रयाग के DM विशाल मिश्रा निहंगों से बातचीत करने पहुंचे, लेकिन उन्होंने बात ही नहीं की। निहंग अभी भी गुरुद्वारे में डेरा डाले हुए हैं। हालात को देखते हुए चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों के संवेदनशील क्षेत्रों में धारा 163 लागू कर दी गई है, जो 27 जून तक प्रभावी रहेगी।
कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई
16 जून को चमोली के कर्णप्रयाग बाजार में हेमकुंड साहिब यात्रा से लौट रहे सिख यात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच झड़प हो गई थी। 5-6 बाइक सवारों के जत्थे की एक बाइक बाजार में खड़ी कार से टकरा गई थी, जिसके बाद शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।

(IMAGE-VIDEO-CREDIT-BY-SNE-NETWORK)

पंजाब से आए निहंगों ने नगरासू स्थित गुरुद्वारे में कब्जा किया। (IMAGE-VIDEO-CREDIT-BY-SNE-NETWORK)

पुलिस, PAC और ITBP ने गुरुद्वारे को चारों तरफ से घेर लिया है। (IMAGE-VIDEO-CREDIT-BY-SNE-NETWORK)
अभद्र व्यवहार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं—राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने भी इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि देवभूमि में प्रत्येक श्रद्धालु का सम्मान है, लेकिन कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ और अभद्र व्यवहार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चारधाम सेल को अब 24 घंटे सक्रिय रखकर हेमकुंड साहिब यात्रा से भी जोड़ दिया गया है।###UK###CANADA###USA###NIHANG-SINGH-NEWS###PUNJAB###INDIA###IRELAND###SWEDEN###VIETNAM###CHINA###AUSTRALIA###NEWZEALAND###GERMANY###FRANCE###ROME###ITLAY###@

