SNE NETWORK.CHANDIGARH.
चंडीगढ़ के प्रसिद्ध माल अलांते में हादसा हुआ है, जिसमें बाल कलाकार मैशा दीक्षित के घायल होने की सूचना है। जानकारी अनुसार अलांते माल घूमने गई मैशा दीक्षित पिल्लर की टाइल गिरने से घायल हो गई है तथा इस दौरान उसकी मौसी को भी चोटें आई हैं। मौसी के सिर पर भी गंभीर चोटें आई हैं। दोनों घायलों को फिलहाल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
बताया जा रहा है कि मैशा दीक्षित का जन्मदिन था और वह परिवार के अलांते माल गई थी। लेकिन वहां पर उक्त हादसे का शिकार हो गई है। मैशा जोकि कई सीरियल में काम कर चुकी है। वहीं घटना को लेकर अलांते माल प्रबंधन का भी बयान सामने आया है, जिसमें माल प्रबंधन की तरफ से तुरन्त घटना का संज्ञान लिया गया है और बच्ची व उसकी मौसी को अस्पताल दाखिल करवाया गया है।

