SNE NETWORK.AMRITSAR/GURDASPUR/CHANDIGARH.
पंजाब के पठानकोट से अमेरिका घूमने गए 18 वर्षीय पंजाबी युवक की घोड़ा-गाड़ी से गिरकर मौत हो गई। युवक परिवार के साथ पहली बार न्यूयॉर्क के मशहूर ‘सेंट्रल पार्क’ घूमने आया था। यहां युवक एक घोड़ा-गाड़ी (हॉर्स कैरिज) की सवारी करने लगा। थोड़ी दूर जाकर घोड़ा-गाड़ी चालक दूसरे यात्रियों की फोटो और सेल्फी लेने लगा। तभी अचानक बेकाबू होकर दौड़ पड़ा, जिससे गाड़ी पलट गई और युवक के सिर में गंभीर चोट लगी।
युवक के माता पिता भी इसमें सवार थे। हादसे के बाद युवक को अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक परिवार के साथ 4 दिन पहले ही घूमने के लिए न्यूयॉर्क गया था। परिवार का पठानकोट में टूर ट्रैवल, होटल और ज्वेलरी का बड़ा कारोबार है । घटना के बाद सेंट्रल पार्क की घोड़ा-गाड़ी व्यवस्था पर फिर सवाल उठने लगे हैं।###USA###PUNJAB###INDIA###UK###CANADA###DEATH-IN-ACCIDENT-AT-NEW-YORK###CHINA###SWEDEN###IRELAND###VIETNAM###AUSTRALIA###NEWZEALAND###GERMANY###ITLAY###FRANCE###@

