BIG-UPDATE…चंडीगढ़-पंजाब पुलिस आपस में भिड़ी, जानिए, किस मामले को लेकर हुआ विवाद

CHD-PUNJAB-POLICE-IMAGE-SNE

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

पंजाब में राज्यसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) के 10 विधायकों के जाली साइन कर नामांकन दाखिल करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मंगलवार को नामांकन दाखिल करने वाले जयपुर के नवनीत चतुर्वेदी को गिरफ्तार करने के लिए रूपनगर के SP और DSP गिरफ्तार करने चंडीगढ़ पहुंचे। लेकिन चंडीगढ़ पुलिस के नवनीत को सुरक्षा देने से विवाद हो गया।


सुखना लेक के पास दोनों पुलिस टीमों के बीच बहस हुई। इस दौरान पिस्टल तक निकाल दी गई। पिस्टल किस तरफ से निकाली गई, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। इसके बाद चंडीगढ़ पुलिस उसे हेडक्वार्टर ले गई। हेडक्वार्टर के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई है। वहीं, पंजाब AAP के प्रधान अमन अरोड़ा ने कहा कि आरोपी को चंडीगढ़ के DGP के नाम पर रजिस्टर्ड गाड़ी में घुमाया जा रहा है।

100% LikesVS
0% Dislikes