SNE NETWORK.CHANDIGARH.

पंजाब सरकार की कैबिनेट मीटिंग हुई। (CREDIT-IMAGE-BY-SNE-NEWS)
पंजाब सरकार की कैबिनेट बैठक में महिलाओं को हर महीने एक – एक हजार रुपए देने की योजना पर मुहर लग गई है। इसके तहत SC वर्ग की महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए मिलेंगे। अप्रैल से बैंक खातों में पैसे आएंगे। 8 मार्च को बजट में ‘मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना’ का ऐलान करते हुए सरकार ने 18 वर्ष से ऊपर की जनरल वर्ग की महिलाओं को 1,000 रुपए और SC वर्ग की महिलाओं 1,500 रुपए प्रति माह की वित्तीय सहायता का प्रावधान किया था।
सरकार का कहना है कि 9,300 करोड़ रुपए के सालाना बजट वाली इस योजना के तहत राज्य की लगभग 97% महिलाएं लाभान्वित होंगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्पष्ट किया है कि 13 अप्रैल (बैसाखी के दिन) से इसके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

