वरिष्ठ नेता.चंडीगढ़।
झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम ने मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के नेतृत्व वाली राज्य कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। इस समय वह जेल में बंद है। सरकार के शीर्ष सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पता चला है कि आलम ने सोमवार रात सोरेन को अपना इस्तीफा भेजा। झारखंड के राजनेता आलमगीर आलम को पिछले महीने कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रांची में पीएमएलए कोर्ट में पेश किया गया।
कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि आलम ने कांग्रेस विधायक दल के नेता के रूप में अपने इस्तीफे की एक प्रति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भी भेजी है। आलम को 15 मई को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया था। आलम ने सोमवार रात को इस्तीफा दे दिया, जबकि सोरेन ने पिछले हफ्ते कांग्रेस नेता के सभी 4 विभागों को वापस ले लिया, जिसमें संसदीय मामले, ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य और पंचायती राज शामिल हैं। फिलहाल चारों विभाग मुख्यमंत्री के पास हैं।

