SNE NETWORK.CHANDIGARH.
चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में बुधवार को प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह जिम से निकलकर अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठ रहा था कि तभी बाइक पर आए हमलावरों ने उस पर 12 राउंड फायरिंग कर दी। गोलियां लगने के बाद वह ड्राइविंग सीट पर ही लुढ़क गया। इसके बाद साथी उसे तुरंत फॉर्च्यूनर गाड़ी में ही डालकर PGI के लिए रवाना हो गए। लेकिन सूत्रों के मुताबिक खून ज्यादा बह गया था। ऐसे में अस्पताल में पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। प्रॉपर्टी डीलर के पेट, छाती और बाजू पर गोलियां लगीं
पुलिस की टीम सेक्टर -9 में पहुंच गई है। पुलिस को मौके से 12 खाली खोल बरामद हुए हैं। इसके साथ ही फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई है। प्रॉपर्टी डीलर की पहचान चरणप्रीत सिंह (31) निवासी गांव कुब्बाहेड़ी (मुल्लांपुर) के रूप में हुई है। जहां पर यह घटना हुई उससे मात्र दो या तीन मिनट की दूरी पर चंडीगढ़ प्रशासन व चंडीगढ़ एसएसपी का दफ्तर है। सूत्रों के मुताबिक प्रॉपर्टी डीलर को पहले धमकी मिली थी।

सीट पर लुढ़की प्रॉपर्टी डीलर की लाश। (CREDIT-BY-SNE-NEWS-IMAGE)
मौके पर पहुंचे मोहाली के कांग्रेस नेता कमलजीत सिंह ने बताया कि मृतक कुब्बाहेड़ी (मुल्लांपुर) का रहने वाला था। वह अनमैरिड था। काफी समय से रियल एस्टेट का कारोबार कर रहा था। डेढ़ साल पहले अपना ऑफिस खोला था। कमलजीत सिंह ने बताया चरणप्रीत को पहले थ्रेट कॉल आई थीं। उसने पुलिस को शिकायत भी दी थी। लेकिन उस समय उसे सिक्योरिटी नहीं दी गई। मृतक का असले का लाइसेंस भी पेडिंग चल रहा था।

प्रॉपर्टी डीलर के बाजू में भी गोलियां लगीं। (CREDIT-BY-SNE-NEWS-IMAGE)
सेक्टर 9 में डीएसपी दलबीर से जब मीडिया ने सवाल किया कि पंजाब यूनिवर्सिटी में एक दिन पहले फायरिंग और दूसरे दिन सेक्टर 9 में हुई तो उन्होंने इसका जवाब नहीं दिया। सिर्फ इतना ही कहा जांच चल रही है। इससे पहले मौके पर एसपी सिटी केएम प्रियंका भी आई थीं।
घटना के बाद के IMAGES…

प्रॉपर्टी डीलर को गाड़ी में डालकर PGI लाया गया। लेकिन इससे पहले उसकी मौत हो गई। (CREDIT-BY-SNE-NEWS-IMAGE)

प्रॉपर्टी डीलर के पेट, छाती और बाजू पर गोलियां लगीं। (CREDIT-BY-SNE-NEWS-IMAGE)

सड़क पर पड़े खाली खोल, जो पुलिस ने कब्जे में ले लिए हैं। (CREDIT-BY-SNE-NEWS-IMAGE)

फोरेंसिक टीम खाली पड़े खोलों की जांच करते हुए। (CREDIT-BY-SNE-NEWS-IMAGE)


