वरिष्ठ पत्रकार.पठानकोट।
शुक्रवार को संयुक्त तौर पर बमियाल क्षेत्र की सेकंड लाइन ऑफ डिफेंस में करीब 3 घंटे सर्च ऑपरेशन चलाया। इस अभियान में पुलिस, स्वैट टीम और बीएसएफ की अलग टीम शामिल रहीं। यह सर्च जेएंडके में हो रहे आतंकी हमलों के मद्देनजर की गई। बताया जा रहा है कि चप्पा-चप्पा खंगाला गया । हालांकि किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु और न ही कोई संदिग्ध व्यक्ति पुलिस के हाथ लगा है। बड़े अधिकारियों सहित 400 के करीब जवान मौजूद रहे।

जवानों ने सेकंड लाइन ऑफ डिफेंस, गुर्जरों के डेरे, संदिग्ध लोगों के पहचान पत्र और खाली स्थानों की बारीकी से जांच की। पाकिस्तानी तस्करों ने पिछले कुछ दिनों में जेएंडके में 2 बार आतंकी घटना को अंजाम दिया है। जिले में भी आतंकी घटनाओं की धमकियां मिल चुकी है क्योंकि पठानकोट के साथ जेएंडके और हिमाचल बॉर्डर लगता है जिस वजह से आतंकी हर समय अपनी वारदात को अंजाम देने की फिराक में रहते है। बताया जा रहा है कि वाहनों की भी गहनता से तलाशी ली गई।

