CANADA…….हत्या करने के पीछे ये थी असल वजह, सरे से गिरफ्तार हुए 4 अपराधी…..क्राइम ग्राफ बढ़ा इस देश का…… विपक्ष के निशाने पर ट्रूडो सरकार..।

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

2 दिन पहले कनाडा के सरे शहर भारतीय मूल के 28 वर्षीय युवराज गोयल की गोली मारकर अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी थी। उस मामले में पुलिस ने हत्या में संलिप्त 4 युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दावा किया कि हत्या से जुड़े हर प्रमाण जुटा लिया गया। हत्या किस वजह से की गई, इस बारे पुलिस ने किसी प्रकार से कोई पुष्टि नहीं की। पीछे से मृतक पंजाब के जिला लुधियाना का रहने वाला है। यहां पर अपनी बहन तथा जीजा के साथ रहता था। गिरफ्तार कथित अपराधियों की पहचान  सरे के 23 वर्षीय मनवीर बसराम, सरे के 20 वर्षीय साहिब बसरा, सरे के 23 वर्षीय हरकीरत झुट्टी और ओंटारियो के 20 वर्षीय केलोन फ्रेंकोइस के तौर पर हुई। 

शनिवार को युवराज गोयल को 4 अज्ञात ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। बताया जा रहा है कि हत्या को अंजाम घर पर ही दिया गया। इससे पता चलता है कि हत्यारे मृतक के काफी करीबी थे। उस दौरान मृतक का जीजा जिम से वापस घर लौटा था। गोली की वजह सुन अंदर भागा तो गोयल को खून से लथपथ पाया। तत्काल अस्पताल लेकर गए। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामला पुलिस के पास पहुंचा तो काफी गंभीरता से पड़ताल आरंभ हुई। 

प्राथमिक जांच में सीसीटीवी को खंगाला गया तो उसमें पता चला कि वारदात को अंजाम देने वालों की कुल संख्या 4 थी। वह एक कार में सवार होकर आए थे। चेहरों को पुलिस ने तकनीकी प्रक्रिया द्वारा पहचाना। सभी को पुलिस ने रविवार की कनाडा के देर रात्रि समय अलग-अलग ठिकाना से पकड़ लिया गया। मालूम हुआ है कि वारदात में इस्तेमाल पिस्टल को भी बरामद कर लिया गया। कथित अपराधियों ने अपना गुनाह कबूल लिया। किस वजह से हत्या को अंजाम दिया गया। यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया। पुलिस की पूछताछ अब तक जारी है। 

ता दें कि कुछ समय के भीतर कनाडा में अपराध का ग्राफ काफी तेजी से बढ़ा है। पता चला है कि पुलिस लगाम लगाने में एकदम फेल साबित हो रही है। इस बात का कई बार सदन में विपक्ष पार्टियां ट्रूड़ो सरकार का विरोध कर चुकी है। ट्रूडो सरकार खालिस्तानियों की वजह से ही सत्ता में टिकी है। 

100% LikesVS
0% Dislikes