वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।

प्रसिद्व पंजाबी तथा हिंदी गीतकार सुनंदा शर्मा और म्यूजिक प्रोड्यूसर पिंकी धालीवाल की कॉन्ट्रोवर्सी पिछले समय में काफी सुर्खियों में रही। यह मामला सीएम हाउस पंजाब भगवंत मान तक पहुंच गया था। अब सुनंदा शर्मा ने एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने बिना किसी का नाम लिए लिखा है, “मुझे लड़ना हमेशा बहुत बुरा लगता है, लेकिन मेरे हिस्से में आखिर लड़ाई ही आती है, लड़ाई अपने हक के लिए, लड़ाई अपने परिवार को एक अच्छी जिंदगी देने के लिए और लड़ाई अपनी आजादी के लिए।”

सुनदा शर्मा ने पोस्ट में क्या लिखा…जानिए…?
सुनंदा शर्मा ने पोस्ट में आगे लिखा है कि “एक बात कहनी थी… जब आप बहुत कुछ फेस करने के बाद दोबारा अपनी जर्नी शुरू करते हैं, तो उसके लिए बहुत हौसला चाहिए होता है। आपको बहुत मजबूत बनना पड़ता है। हर किसी के पास ऐसा विकल्प नहीं होता।”
“मैं अपने आप से ही बहुत इंस्पायर हूं। जैसे मैंने सब कुछ ग्रेस और आप सबकी सपोर्ट से हैंडल कर लिया, यह हर कोई नहीं कर सकता। यह रास्ता आसान नहीं था।”
“मुझे लड़ना हमेशा बुरा लगता है, लेकिन मेरे हिस्से में आखिर लड़ाई ही आती है अपने हक, परिवार और आजादी के लिए। पर मेरे अंग-संग मेरे वाहेगुरु जी ने हमेशा साथ दिया, मुझे कभी झुकने नहीं दिया।”
“जो मैंने सबसे बड़ी बात सीखी है, वह यह है कि आशा रखो, लेकिन सिर्फ ऊपर वाले से। उसके पास किसी चीज की कमी नहीं है। मैंने यह भी सीखा है कि मेरी किस्मत बहुत अच्छी है। मेरे मालिक ने खुद मुझे सारे रास्ते दिखाए हैं। मेरी दुआ और प्यार उस हर बच्चे के साथ है जो अच्छे नियमों से मेहनत करके आगे बढ़ रहा है।

