CHANDIGARH BREAKING…इस यूट्यूबर की कार का चालान काटा तो मच गया तहलका………SOCIAL MEDIA में VIDEO को मिल रहे काफी लाइक

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप की गाड़ी का चालान काटने वाली चंडीगढ़ पुलिस पर संगीन आरोप लगा है। आरोप लगाने वाले  बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप ही  है। पुलिस की इस कार्रवाई का एक वीडियो बनाकर मनीष ने  यूट्यूब में डाल दिया। धड़ाधड़ कमेंट मिल रहे है। पता चला है कि वीडियो अभी का है तथा घटनाक्रम कुछ देर पहले की है। आरोप लगाया कि चंडीगढ़ पुलिस दूसरे राज्य का नंबर देखकर जानबूझकर चालान काटती है। वीडियो में साफ सुनाई दे रहा है कि कैसे  मनीष और उनका एक साथी पुलिस को बता रहे हैं कि सुप्रीम कोर्ट के नियमों के खिलाफ जाकर आप गाड़ी का चालान काट रहे हैं। वहीं, पुलिस कह रही है कि गाड़ी में ब्लैक फिल्म चंडीगढ़ में अलाउड नहीं है। इसलिए चालान काटा गया है।

….जानिए, नियम क्या कहते हैं  


नियमों के अनुसार गाड़ी पर 70 प्रतिशत पारदर्शिता वाली ब्लैक फिल्म लगाई जा सकती है। उनकी गाड़ी में भी जो ब्लैक फिल्म लगी है वह भी 70 ट्रांसपेरेंट है और यह ब्लैक फिल्म उन्होंने नहीं लगाई है, जबकि यह कंपनी फिटेड है। उन्होंने पुलिस को कहा कि अगर चालान करना है तो कंपनी का किजिए।  यूट्यूबर ने आरोप लगाया कि बताने के बावजूद चंडीगढ़ पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी और उनकी गाड़ी का 500 रुपये का चालान काट दिया। चंडीगढ़ पुलिस बाहर की गाड़ियां देखकर रोक लेती है। इसके बाद किसी की नहीं सुनती और अपने नियम और कायदे बताकर चालान काट दिया जाता है। 

67% LikesVS
33% Dislikes