SNE NETWORK.CHANDIGARH.

पंजाब के गवर्नर व चंडीगढ़ प्रशासक गुलाब चंद कटारिया मीडिया से बातचीत करते हुए। (CREDIT-IMAGE-BY-SNE-NEWS)
चंडीगढ़ में पिछले दो महीने से हो रही अपराध की वारदातों से पंजाब के गवर्नर व चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया भी दुखी हैं। उन्होंने सार्वजनिक मंच से कहा कि चंडीगढ़ की कानून व्यवस्था खराब चल रही है, हालांकि बहुत खराब कहना अन्याय होगा। उन्होंने कहा कि इतने संसाधनों के बावजूद यदि दिनदहाड़े गोलियां मारकर अपराधी भाग जाता है,तो यह हमारी कार्य कुशलता के लिए चुनौती है।
उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे लोग भी हैं, जो पटाखे छोड़ने के लिए पांच-सात हजार रुपये में अपना काम कर देते हैं। एक टेरर फैलाने का प्रयास हो रहा है। किस तरह मैसेज आ जाते हैं। जो बाहर बैठकर इन्हें गाइड कर रहे हैं, वे पैसा तभी रिलीज करते हैं, जब घटना को अंजाम दिया जाए और उसका वीडियो भी डाला जाए।
तभी उनके पैसे पक्के होते हैं। दुर्भाग्य की बात है कि घटना भी यहीं कर रहे हैं, वीडियो भी यहीं बना रहे हैं और वही वीडियो भी डाल रहे हैं। मतलब इसके लिए न केवल जनता बल्कि लोगों को भी आगे आना होगा। वहीं, मकानों के अवैध निर्माण के मुद्दे पर कहा कि केवल उन्हीं को तोड़ा जा रहा है, जिन्होंने सौ फीसदी निर्माण किया है।

प्रशासक के गुलाब चंद कटारिया मीडिया से बात करते हुए। (CREDIT-IMAGE-BY-SNE-NEWS)

