SNE NETWORK.PUNJAB/CHANDIGARH.
इलेक्शन कमीशन विधानसभा चुनाव को लेकर एक्शन मोड में आ गया है। इलेक्शन कमीशन ने इंफोर्समेंट एजेंसियों के अफसरों को दो टूक कह दिया कि आज से ही विदेशी फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों की रिएल टाइम मॉनेटरिंग की जाए। जहां भी शक होता है तुरंत कार्रवाई करें और इसकी सूचना भी उसी वक्त चुनाव आयोग के पोर्टल पर अपलोड करें। चंडीगढ़ में अफसरों के साथ चुनाव आयोग की टीम लगातार बैठकें कर रही है।
आयोग की टीम आज भी चंडीगढ़ में अफसरों के साथ बैठकें करेगी। वहीं दूसरी तरफ टीम ने चीफ सेक्रेटरी व डीजीपी को स्पष्ट कर दिया कि अब जिन भी बड़े अफसरों के तबादले किए जाएंगे उनकी सूची पहले चुनाव आयोग को देनी होगी। चुनाव आयोग की क्लीयरेंस के बाद ही अफसरों को नए स्टेशन दिए जाएंगे। आयोग आज फिर से जिला निर्वाचन अधिकारियों और पुलिस प्रमुखों से बैठक करके बूथ लेवल की तैयारियों पर चर्चा करेंगे।###USA###UK###CANADA###PUNJAB###EC###AMITSHAH###PUNJAB###CMMANN###SUKHBIR###BJP###CONGRESS###AAP###AUSTRALIA###NEWZEALAND###SINGAPORE###

