वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।
26 से 3 दिन के लिए सूबे के अधिकतर हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। वहीं, हिमाचल में 28 जून से मानसून के पहुंचने का पूर्वानुमान है, जिससे दो दिन पहले ही बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। हालांकि, हरियाणा में 24 से 27 तक पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव देखे जा सकते हैं।
मौसम विभाग ने पंजाब में 26 से तीन दिन के लिए भविष्यवाणी की है। चंडीगढ़ केंद्र के डायरेक्टर एके सिंह के मुताबिक 26 प्री मानसून दस्तक देगा, जिस गति के साथ मानसून आगे बढ़ रहा है। इससे पूरी संभावना है कि इस महीने के अंत तक मानसून पंजाब में दस्तक दे सकता है। उन्होंने कहा कि इस बार मानसून की बारिश सामान्य से अधिक रहेगी। उन्होंने बताया कि बीते तीन वर्षों में भी मानसून अमूमन जून के अंत तक ही पंजाब में दस्तक देता रहा है। हालांकि, इस बार बीते वर्षों के मुकाबले अधिक बरसात होने की संभावना है।
2 दिन लू का YELLOW ALERT
मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को पंजाब के लिए हीट वेव का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान पारे में दो से चार डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की जा सकती है। उधर, शनिवार को भी पंजाब के अधिकतम तापमान में 3.1 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। अभी भी यह औसत से 3 डिग्री अधिक बना हुआ है। लू के प्रकोप के साथ लुधियाना सबसे गर्म है। यहां 42.9 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं, अमृतसर का अधिकतम तापमान 39.4, लुधियाना का 41.4, पटियाला का 40.4, बठिंडा का 34.0, गुरदासपुर का 40.0, फिरोजपुर का 38.8 डिग्री दर्ज किया गया।

