FESTIVAL-CELEBRATION-UPDATE.. होली में थिरके लोग..कई जगह हुई मारपीट….पुलिस ने डंडे से कराया खामोश

HOLI-IMAGE-1

SNE NETWORK.CHANDIGARH.

HOLI-IMAGE-2

हरियाणा में आज होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में जहां देवर-भाभी ने कोरड़ा मार होली खेली तो वहीं सोनीपत की सोसाइटी में युवतियां डांस कर धूमधाम से होली सेलिब्रेट करती दिखीं। इसके अलावा गुरुग्राम में हरियाणवी डांसर प्रांजल दहिया पहुंची, वहीं सेक्टर-29 में सिंगर शिवा चौधरी और मनकीरत औलख ने लाइव परफॉर्मेंस में जमकर ठुमके लगाए। दर्शक भी खूब थिरके।

उधर, नूंह के राम मंदिर में महिलाओं ने पारंपारिक लठमार होली खेली। चंडीगढ़ में अपने आवास पर सीएम नायब सैनी और उनकी पत्नी सुमन सैनी पर कार्यकर्ताओं ने फूलों की बारिश की। इसके साथ ही हरियाणा लोकभवन में भी होली सेलिब्रेशन प्रोग्राम हुआ, इसमें सीएम सैनी परिवार संग पहुंचे। वहीं, होली पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हरियाणा पुलिस भी अलर्ट रही। सड़कों पर जगह-जगह पुलिस की विशेष टीमें तैनात हैं। पुलिस ने स्पष्ट रूप से कहा है कि हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

देखें होली सेलिब्रेशन के PHOTOS…

कैथल के पुंडरी थाना परिसर में पुलिस कर्मचारी अपने परिवार की महिलाओं के साथ पारंपरिक अंदाज में होली मनाते दिखे।

कैथल के पुंडरी थाना परिसर में पुलिस कर्मचारी अपने परिवार की महिलाओं के साथ पारंपरिक अंदाज में होली मनाते दिखे। (CREDIT-IMAGE-BY-SNE-NEWS)

पानीपत की शुभागंन सोसाइटी में डांस करती महिलाएं।

पानीपत की शुभागंन सोसाइटी में डांस करती महिलाएं। (CREDIT-IMAGE-BY-SNE-NEWS)

राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार और सीएम नायब सैनी एक दूसरे को तिलक लगाते हुए।

राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार और सीएम नायब सैनी एक दूसरे को तिलक लगाते हुए(CREDIT-IMAGE-BY-SNE-NEWS)

सोनीपत के सेक्टर-15 की एक सोसाइटी में युवती कोरड़ा मार होली खेलते हुई।

सोनीपत के सेक्टर-15 की एक सोसाइटी में युवती कोरड़ा मार होली खेलते हुई। (CREDIT-IMAGE-BY-SNE-NEWS)

रोहतक में पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर के प्रोग्राम में कोहड़ा मारती युवती।

रोहतक में पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर के प्रोग्राम में कोहड़ा मारती युवती। (CREDIT-IMAGE-BY-SNE-NEWS)

सोनीपत में विधायक निखिल मदान को कोरड़ा मारती महिला।

सोनीपत में विधायक निखिल मदान को कोरड़ा मारती महिला। (CREDIT-IMAGE-BY-SNE-NEWS)

गुरुग्राम में होली सेलिब्रेशन कार्यक्रम में पहुंची हरियाणवी कलाकार प्रांजल दहिया

गुरुग्राम में होली सेलिब्रेशन कार्यक्रम में पहुंची हरियाणवी कलाकार प्रांजल दहिया (CREDIT-IMAGE-BY-SNE-NEWS)

फतेहाबाद के रतिया में कोरड़ा मार होली खेलती महिलाएं।

फतेहाबाद के रतिया में कोरड़ा मार होली खेलती महिलाएं। (CREDIT-IMAGE-BY-SNE-NEWS)

पंचकूला के इस्कॉन मंदिर में भगवान राधा-कृष्ण के साथ होली खेलते भक्त।

पंचकूला के इस्कॉन मंदिर में भगवान राधा-कृष्ण के साथ होली खेलते भक्त।(CREDIT-IMAGE-BY-SNE-NEWS)

भिवानी में बच्चों संग फाग खेलती हुईं महिलाएं।

भिवानी में बच्चों संग HOLI खेलती हुईं महिलाएं। (CREDIT-IMAGE-BY-SNE-NEWS)

100% LikesVS
0% Dislikes