LIVE-UPDATE-LPG-CRISIS..ये हालात हो चुके पंजाब के…अब सिलेंडर के लिए हो रही ‘मारामारी’…स्थिति नियंत्रित करने में सरकार-प्रशासन साबित हो रहे ‘नाकाम’

LPG-CRISIS-UPDATE-14-3-25

SNE NETWORK.AMRITSAR/CHANDIGARH.

चंडीगढ़ में पुलिस की निगरानी में सिलेंडर मिल रहा है। वहीं, लुधियाना में अब भी लाइनें लगी हैं। - Dainik Bhaskar

चंडीगढ़ में पुलिस की निगरानी में सिलेंडर मिल रहा है। वहीं, लुधियाना में अब भी लाइनें लगी हैं। (CREDIT-BY-SNE-NEWS-IMAGE)

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रही जंग के कारण पंजाब-चंडीगढ़ में गैस संकट बरकरार है। पंजाब में शनिवार को भी हालात बेकाबू हैं। संगरूर में जहां लोग सुबह साढ़े 4 बजे से ही गैस एजेंसी के सामने लाइन में लगे हैं। यहां के भगवानीगढ़ में लोग भूखे-प्यासे दिखे। इसे देखते हुए वहां चाय-समोसा का लंगर शुरू कर दिया गया। वहीं, अमृतसर में अफरातफरी का माहौल है। जालंधर में भी एजेंसियों के बाहर भीड़ लगी हुई है। वहीं, चंडीगढ़ में पुलिस की निगरानी में सिलेंडर दिए जा रहे हैं।

शुक्रवार को तो बरनाला में लाइन में खड़े एक बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत हो गई। कई जगह लोगों ने धरना देकर गैस की मांग कर रहे हैं। ऑनलाइन बुकिंग का दबाव इतना बढ़ा कि कंपनियों के सर्वर तक ठप पड़ गए। प्रशासन गैस की कमी से इनकार कर रहा है, लेकिन जमीनी हालात गंभीर संकट की ओर इशारा कर रहे हैं।

अमृतसर के मजीठा रोड स्थित अलीशा गैस एजेंसी पर लोगों की भीड़।

अमृतसर के मजीठा रोड स्थित अलीशा गैस एजेंसी पर लोगों की भीड़।

जालंधर में मिलाप चौक पर गैस एजेंसी के सामने लोग एजेंसी खुलने से पहले ही पहुंच गए।

जालंधर में मिलाप चौक पर गैस एजेंसी के सामने लोग एजेंसी खुलने से पहले ही पहुंच गए।(CREDIT-BY-SNE-NEWS-IMAGE)

लुधियाना में सिलेंडर न मिलने पर महिला इंडक्शन चूल्हा खरीदने पहुंची।

लुधियाना में सिलेंडर न मिलने पर महिला इंडक्शन चूल्हा खरीदने पहुंची। (CREDIT-BY-SNE-NEWS-IMAGE)

चंडीगढ़ के मनीमाजरा में गैस एजेंसी के बाहर लगी लंबी लाइन लगी। यहां पुलिस की निगरानी में सिलेंडर मिल रहे हैं।

चंडीगढ़ के मनीमाजरा में गैस एजेंसी के बाहर लगी लंबी लाइन लगी। यहां पुलिस की निगरानी में सिलेंडर मिल रहे हैं। (CREDIT-BY-SNE-NEWS-IMAGE)

100% LikesVS
0% Dislikes