LONDON…अब खालिस्तानियों की खैर नहीं….क्योंकि, एनआईए ने विदेश में भी इनके खिलाफ कसा शिकंजा, लंदन से हुई इस गुनहगार की गिरफ्तारी, जानिए, किस मामले से जुड़ा है कथित अपराधी

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

खालिस्तानी आतंकियों के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने अब विदेश में भी इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई का मन बना लिया। इन्हें ढूंढ-ढूंढ कर गिरफ्तार किया जा रहा है। पिछले साल लंदन में भारतीय उच्चायोग को निशाना बनाने वाले एक कथित खालिस्तानी आतंकी इंद्रपाल सिंह गाबा को गिरफ्तार कर लिया गया। प्राथमिक जांच में पाया गया उक्त आतंकी इस साजिश का प्रमुख गुनहगार था। लंबे समय से भारतीय एजेंसी इसके खिलाफ प्रमाण इकट्ठा कर रही थी। अब सबूतों सहित पकड़ लिया गया। एजेंसी के सूत्रों के अनुसार, कथित अपराधी को एजेंसी भारत में प्रत्यर्पण करवा सकती है। इसके लिए कानूनी माहिरों की मदद ली जा रही है। अगर भारतीय एजेंसी कामयाब हो जाती है तो जनता के बीच एक अच्छा संदेश जाएगा और भविष्य में विदेश धरती में खालिस्तानी आतंकियों को भारत के खिलाफ कोई भी गतिविधि को अंजाम देने के लिए हजार बार सोचने के लिए मजबूर करेंगा। 

एजेंसी के एक प्रमुख प्रवक्ता ने जानकारी दी कि पिछले साल खालिस्तानियों ने एक षड्यंत्र के तहत लंदन में स्थित भारतीय उच्चायोग को निशाना बनाया। भारतीय तिरंगे को उतार कर खालिस्तानी झंडे को लगा दिया गया। कार्यालय में काफी हल्ला गुल्ला मचाया। तब तोड़फोड़ भी की गई। भारत के खिलाफ जहर भी उगला गया। भारत ने यूके सरकार से कड़ी प्रतिक्रिया जताई तथा मांग की थी, इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। लेकिन, गृह-मंत्रालय इस मामले में भारतीय एजेंसी से जांच करवाने के लिए मांग कर रहा था। उसकी इज्जात बरतानिया सरकार ने भारतीय सरकार को दे दी।  

पिछले वर्ष जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंपी गई। एनआईए ने पाया कि इस वारदात को अंजाम देने वाला इंद्रपाल सिंह गाबा प्रमुख साजिशकर्ता है। अब चूंकि, एजेंसी ने पूर्व में हिरासत में लिया तथा बाद में उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। वहां की सरकारी अदालत में भारतीय एजेंसी प्रत्यर्पण करवाने की अपील करने जा रही है। सूत्रों से पता चला है कि इस मामले में यूके सरकार भी भारत की मदद करेंगी। 

100% LikesVS
0% Dislikes