LPG CRISIS….. भगदड़ मची, 2 की मौत, कई घायल…..हर तरफ है तनावपूर्ण ‘माहौल’..प्रशासन हो गया ‘खामोश’..

lpg-shortage-hits-mp-wedding-industry-credit-by-sne-news

SNE NETWORK.PUNJAB/CHANDIGARH.

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रही जंग का पंजाब- चंडीगढ़ में गहरा असर हुआ है। यहां गैस सिलेंडर के लिए लोगों को कई घंटे तक लाइनों में लगना पड़ रहा है। 2 दिन पहले तक केवल कॉमर्शियल सिलेंडरों की डिलीवरी बंद हुई थी, लेकिन अब घरेलू गैस भी नहीं मिल रही। बरनाला के गांव शैहना में सिलेंडर लेने के लिए लाइन में भूषण कुमार मित्तल (66) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। उनका उनका नंबर 25वां था। वे दो घंटे लाइन में खड़े रहे, फिर अचानक गिर पड़े।

वहीं अमृतसर में सुबह इस्लामाबाद में देश भगत गैस एजेंसी पर मैनेजर और ग्राहक मनोज के बीच सिलेंडर को लेकर झड़प हो गई। वहीं सिलेंडर न मिलने पर बुजुर्ग महिला रो पड़ी। लुधियायान में रमेश कुमार ने बताया कि वह शांति नगर में एक परिचित के पास से सिलेंडर लेकर घर जा रहा था। रास्ते में एक्टिवा पर सवार दो युवकों ने उसका सिलेंडर छीन लिया। जालंधर में इंडेन उपभोक्ता अरुण ने बताया कि सिलेंडर डिलीवर का मैसेज आया, लेकिन सिलेंडर नहीं दिया गया। चंडीगढ़ में भी लाइनें लगी हुई हैं।

उधर, सरकार और प्रशासन का दावा है कि घरेलू सिलेंडर की कमी नहीं है। लेकिन फिर भी लोगों के घरों में सप्लाई नहीं मिल रही। ऑनलाइन बुकिंग की इतनी कोशिशें हो रही हैं कि गैस कंपनियों के सर्वर ही ठप हो गए। इसलिए, बुकिंग कंफर्मेशन के लिए वन टाइम पासवर्ड (OTP) ही नहीं आ रहा।

जानिए बड़े शहरों में क्या हालात हैं….

  • लुधियाना में शांति नगर में रमेश कुमार नाम के व्यक्ति का भरा हुआ सिलेंडर लूट लिया। शेरपुर में लोगों ने धरना लगा दिया। इसके बाद एजेंसी मालिक ने एक छोटी गाड़ी भेज दी। जिसके बाद लाग सिलेंडर लिए दौड़ लगाते हुए दिखे। वहीं पुलिस से भी लोगों की बहस हुई। अमृतसर में इस्लामाबाद में देश भगत गैस एजेंसी पर मैनेजर और ग्राहक मनोज के बीच सिलेंडर को लेकर झड़प हो गई। वहीं सिलेंडर न मिलने पर बुजुर्ग महिला रो पड़ी। उन्होंने कहा कि घर पर गैस खत्म हो गई, लेकिन सिलेंडर नहीं मिला रहा।
  • जालंधर में भी गैस सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। इंडेन गैस एजेंसी उपभोक्ता अरुण ने बताया कि सिलेंडर डिलीवर का मैसेज आया, लेकिन सिलेंडर नहीं दिया गया। मोहाली में भी सिलेंडर के लिए किल्लत मची हुई है। खरड़ में गैस एजेंसी के बार 200 लोग लाइन लगाकर खड़े मिला। एक व्यक्ति ने बताया कि एजेंसी वाले ने पहले बुकिंग कर दी, लेकिन बाद में बोल दिया कि गलत एड्रेस आ गया।
  • बरनाला के गांव शैहना में सिलेंडर लेने के लिए लाइन में भूषण कुमार मित्तल (66) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। उनका उनका नंबर 25वां था। वे दो घंटे लाइन में खड़े रहे, फिर अचानक गिर पड़े। रोपड़ में भी रसोई गैस (एलपीजी) की भारी किल्लत है। शहर की गैस एजेंसियों के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें ली हैं। लेकिन घंटों इंतजार के बावजूद कई लोगों को सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं। लोगों ने कहा- बुकिंग करवाने के बावजूद उन्हें समय पर सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं।
  • बठिंडा में गैस सिलेंडर की किल्लत गहरा गई है। कॉमर्शियल सिलेंडर न मिलने के कारण रेस्टोरेंट मालिकों ने अब इंडक्शन और डीज़ल वाले चूल्हे का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। वहीं, घरेलू गैस के लिए भी लोगों को लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है।
100% LikesVS
0% Dislikes