SNE NETWORK.JALANDHAR/KAPURTHALA/CHANDIGARH-DESK.

फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में छात्रा से रेप के आरोप के बाद छात्रों ने तोड़फोड़ की। (IMAGE-VIDEO-CREDIT-BY-SNE-NETWORK..)
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में शनिवार रात शुरू हुआ हंगामा रविवार को भी जारी है। छात्रों का आरोप है कि यूनिवर्सिटी की एक छात्रा से रेप हुआ, जिसके बाद उसने आत्महत्या कर ली। सोशल मीडिया पर यह मैसेज शनिवार रात वायरल होने के बाद हजारों छात्र सड़कों पर उतर आए। छात्रों ने कैंपस में तोड़फोड़ की और एक हिस्से में आग लगा दी। इसके बाद दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर धरना देकर ट्रैफिक जाम कर दिया। पुलिस ने पहले कहा कि जांच में रेप का कोई मामला सामने नहीं आया है। मामला बढ़ता देख FIR की गई।
DIG नवीन सिंगला ने कहा कि FIR दर्ज करने के अलावा जांच के लिए SIT गठित की गई है, जिसमें 5 सदस्य स्टूडेंट्स हैं। स्टूडेंट्स ने कहा है कि FIR कॉपी मिलते ही हाईवे का जाम खोल दिया जाएगा। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने रेप के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उसने स्टूडेंट्स से अपील की है कि वे अफवाह पर ध्यान न दें। यूनिवर्सिटी भाजपा के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल की है।

हंगामे के दौरान स्टूडेंट्स ने यूनिवर्सिटी कैंपस में जमकर तोड़फोड़ की।(IMAGE-VIDEO-CREDIT-BY-SNE-NETWORK..)

स्टूडेंट्स ने यूनिवर्सिटी का गेट तोड़ने की कोशिश की।(IMAGE-VIDEO-CREDIT-BY-SNE-NETWORK..)

यूनिवर्सिटी में आधी रात को स्टूडेंट्स ने जमा होकर हंगामा किया। (IMAGE-VIDEO-CREDIT-BY-SNE-NETWORK..)

स्टूडेंट्स ने यूनिवर्सिटी के गेट पर लगे CCTV कैमरों को पत्थर मारकर तोड़ने की कोशिश की। (IMAGE-VIDEO-CREDIT-BY-SNE-NETWORK..)

स्टूडेंट्स ने यूनिवर्सिटी के गेट के सामने ही आग लगा दी। (IMAGE-VIDEO-CREDIT-BY-SNE-NETWORK..)
LPU ने अपनी सफाई में यह मैसेज जारी किया###USA###UK###CANADA###AUSTRALIA###NEWZEALAND###PUNJAB###PHAGWARA###JALANDHAR###RAPE###ALLEGATION###SUICIDE###SINGAPORE###GERMANY###ITLAY###FRANCE###CHINA###


