SNE NETWORK.CHANDIGARH.

चंडीगढ़ के स्कूलों और पंजाब सचिवालय को ईमेल के जरिए धमकी मिलने के बाद सुरक्षा बढ़ी। (CREDIT-BY-SNE-NEWS-IMAGE)
पंजाब सचिवालय और स्कूलों को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। चंडीगढ़ और अमृतसर के स्कूल प्रबंधकों को मिले थ्रेट मेल के बाद बच्चों की छुट्टी कर उन्हें घर भेज दिया गया। पुलिस को शिकायत मिलने के बाद स्कूलों की सिक्योरिटी टाइट कर दी गई है।चंडीगढ़ के सेक्टर-38 स्थित विवेक हाई स्कूल और मनीमाजरा के गुरुकुल भवन विद्यालय को ईमेल के जरिए मिली। सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस अलर्ट मोड में आ गई और तुरंत बम स्कॉड और जांच टीमे मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने एहतियातन स्कूल परिसर को खाली करवाया और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।
वहीं, अमृतसर में स्कूलों को धमकी भरे ईमेल में स्कूलों और ट्रेनों को निशाना बनाने की धमकी दी गई थी। ईमेल में अगले दो दिनों में अमृतसर से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में भी धमाके करने की बात लिखी गई थी, जिससे अभिभावकों और स्कूल प्रशासन में डर का माहौल बन गया। बता दें कि एक महीने पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे से पूर्व खालिस्तानी आतंकियों ने टारगेट करने की धमकी दी है। यह धमकी चंडीगढ़ में 30 स्कूलों को भेजी धमकी भरी मेल के साथ मिली थी।
स्कूलों की जांच करती पुलिस की PHOTOS… (AVAIL-PHOTO’S-BY-SNE-NEWS)

चंडीगढ़ के स्कूल में जांच करती पुलिस और बम स्कॉड दस्ता।

स्कूल में पुलिस अधिकारी पहुंचे, लेकिन कोई आपत्तिजनक चीज नहीं मिली। ( CREDIT -BY-SNE-NEWS-IMAGE)
मेल में ये लिखा गया
थ्रेट मेल का स्क्रीनशॉट सामने आया है, जिसमें चंडीगढ़ स्कूलों को 1.11 बजे और पंजाब सचिवालय को 3.11 बजे उड़ाने की बात कही गई। इसमें CM भगवंत मान को भी धमकी दी गई।इसके बाद मेल में लिखा कि चंडीगढ़ खालिस्तान है। बम धमाके में अपने बच्चे बचाओ। हरदीप सिंह निज्जर को इंसाफ देंगे। सारे चंडीगढ़ में अगले दो दिन बम ब्लास्ट होंगे। कनाडा पेंशन प्लान फंड वापस कनाडा ले जाओ। हिंदुस्तान के टुकड़े होंगे।

स्कूलों और पंजाब सचिवालय को धमकी भरा ई-मेल वायरल हो रहा है। हालांकि,SNE-NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है।
मेल में चंडीगढ़ के कुंदन इंटरनेशनल, चंडीगढ़ माउंट कार्मल, बनियन ट्री, सांपिस स्कूल, मनीमाजरा का गुरुकुल भवन स्कूल समेत कई नाम शामिल है। स्कूलों को धमकी भरा ई-मेल मिलते ही हड़कंप मच गया। स्कूल प्रबंधन ने तुरंत पेरेंट्स को मैसेज कर कहा गया कि वे अपने बच्चों को घर ले जाएं। जिसके बाद पेरेंट्स भी हड़बड़ी में स्कूल पहुंचे और बच्चों को ले गए। वहीं, विवेक हाई स्कूल की ओर से बताया गया कि सुबह के समय पुलिस जांच कर चली गई और पुलिस को कोई आपत्तिजनक वस्तु स्कूल के अंदर नहीं मिली। कुछ पेरेंट्स अपने बच्चों को लेने के लिए आ रहे हैं, लेकिन स्कूल की ओर से किसी भी तरह की कोई छुट्टी नहीं की गई है। क्योंकि पुलिस की जांच पूरी हो चुकी है और जांच में कुछ नहीं मिला।
अब तक चंडीगढ़ को मिली धमकियां
- जनवरी 28: 26 स्कूलों को ईमेल से धमकी, छात्रों को निकाला गया, जांच में कुछ नहीं मिला
- जनवरी 29: पंजाब सिविल सचिवालय (सेक्टर-1), मिनी सचिवालय और अन्य सरकारी भवनों को ईमेल धमकी।
- जनवरी 31: कुछ स्कूलों और डेरा बल्लां से जुड़ी धमकी (PM विजिट के समय)।
- फरवरी 9: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को ईमेल धमकी, सर्च ऑपरेशन चला।
- फरवरी 11-12: चंडीगढ़-मोहाली के 10 स्कूलों को कॉल्स और ईमेल से धमकी, स्कूलों में छुट्टी।
- फरवरी 19-20: पंजाब सीएम ऑफिस/सचिवालय (सेक्टर-9) और चंडीगढ़ जिला कोर्ट (सेक्टर-43) को ईमेल से धमकी।
- फरवरी 24-26: जिला कोर्ट को तीसरी बार और हाईकोर्ट को दूसरी बार (26 फरवरी) ईमेल धमकी।

