SNE NETWORK.PATIALA.
पटियाला के 12 स्कूलों को गुरुवार सुबह मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट मोड में आ गई और टीमों को संबंधित स्कूलों के लिए रवाना किया। बच्चों को घर भेज कर स्कूलों को खाली करवा लिया गया है और स्कूलों की चेकिंग की जा रही है। जिन स्कूलों को धमकी मिली है, उनमें पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के परिवार के यादविंदरा पब्लिक स्कूल के अलावा अपोलो पब्लिक स्कूल, केवी पटियाला और माउंट लिटरला स्कूल शामिल हैं। डीएसपी सतनाम सिंह ने बताया कि मेल की जांच की जा रही है। ###USA###UK###BOMB-THREAT-NEWS###

