PUNJAB BREAKING…कांग्रेस के किस वरिष्ठ नेता सहित 2 की सड़क हादसे में गई जान…आखिर, किसकी थी गलती, जांच में जुटी पुलिस

ACCIDENT-IMAGE-CREDIT-BY-INTT..

SNE NETWORK.CHANDIGARH.

सोनीपत में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जिसमें पंजाब के वरिष्ठ कांग्रेस नेता खुशबाज जाटान और उनके कार चालक की दर्दनाक मौत हो गई। जखोली टोल प्लाजा के पास हुए इस हादसे में पंजाब पुलिस का एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। वह जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। 

खुशबाज जाटान पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे। उन्होंने वर्ष 2022 में बठिंडा की तलवंडी साबो सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा था और पंजाब सरकार में चेयरमैन के पद पर भी सेवाएं दे चुके थे। हादसे की सूचना मिलते ही सोनीपत पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल सोनीपत भिजवा दिया। कल दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा। ट्रक चालक टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया। सोनीपत पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है और फरार ट्रक ड्राइवर की तलाश में छापेमारी कर रही है। 

100% LikesVS
0% Dislikes