SCHOOL-NEWS..2 नवंबर से स्कूलों का समय बदल जाएगा..नए शेड्यूल के तहत स्कूल सुबह 9 बजे शुरू होंगे

SNE NETWORK.CHANDIGARH.

पंजाब में स्कूलों का समय बदला। - Dainik Bhaskar

पंजाब में स्कूलों का समय बदला।

पंजाब में 2 नवंबर से स्कूलों का समय बदल जाएगा। ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी सरकारी, प्राइवेट, एडेड और मान्यता प्राप्त स्कूलों का समय बदलने का फैसला लिया है। नए शेड्यूल के तहत स्कूल सुबह 9 बजे शुरू होंगे।प्राइमरी स्कूल दोपहर 3 बजे तक और मिडिल से सीनियर सेकेंडरी तक के स्कूल दोपहर 3:20 बजे तक चलेंगे। यह व्यवस्था 28 फरवरी तक लागू रहेगी। पंजाब में 19 हजार से अधिक स्कूल हैं, जिन पर ये आदेश लागू होंगे।

3 बार बदलाव किया जाता

पंजाब में शैक्षणिक सत्र के दौरान मौसम के अनुसार स्कूलों के समय में 3 बार बदलाव किया जाता है। 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक स्कूल सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगते हैं। इसके बाद 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक प्राइमरी स्कूल सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक चलते हैं। वहीं, मिडिल से सीनियर सेकेंडरी तक के स्कूल सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:50 बजे तक लगते हैं।सर्दियों के दौरान 1 नवंबर से 28 फरवरी तक प्राइमरी स्कूल सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक और मिडिल से सीनियर सेकेंडरी तक के स्कूल सुबह 9 बजे से दोपहर 3:20 बजे तक चलेंगे। इसके बाद 1 मार्च से स्कूलों के समय में फिर बदलाव किया जाएगा।###USA###UK###CANADA###PUNJAB###AUSTRALIA###NEWZEALAND###GERMANY###ITLAY###FRANCE###SPAIN###

100% LikesVS
0% Dislikes