VIRAL-VIDEO…कार में लगी आग, शॉर्ट सर्किट से हादसा, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

CAR-FIRE

SNE NETWORK.सोनीपत/CHANDIGARH.

सोनीपत में आग का गोला बनी इक्को गाड़ी को बुझाते हुए स्थानीय लोग - Dainik Bhaskar

सोनीपत में आग का गोला बनी इक्को गाड़ी को बुझाते हुए स्थानीय लोग. (CREDIT-BY-SNE-NEWS/IMAGE)

शहर के व्यस्त क्षेत्रों में शामिल सारंग रोड पर बुधवार उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती इको वैन में अचानक आग लग गई और कुछ ही मिनटों में पूरी गाड़ी आग के गोले में तब्दील हो गई। सड़क पर उठती लपटें और धुएं का गुबार देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। गनीमत यह रही कि ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचा ली। स्थानीय लोगों ने भी मानवता का परिचय देते हुए आग बुझाने में भरपूर सहयोग किया। बाद में फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, हालांकि तब तक गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।

इको गाड़ी में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से धुआं उठने लगा। देखते ही देखते धुआं लपटों में बदल गया और पूरी गाड़ी आग की चपेट में आ गई।

इको गाड़ी में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से धुआं उठने लगा। देखते ही देखते धुआं लपटों में बदल गया और पूरी गाड़ी आग की चपेट में आ गई।

सोनीपत में आग का गोला बनी इक्को गाड़ी को बुझाते हुए स्थानीय लोग - Dainik Bhaskar

सोनीपत में आग का गोला बनी इक्को गाड़ी को बुझाते हुए स्थानीय लोग

इको गाड़ी में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से धुआं उठने लगा। देखते ही देखते धुआं लपटों में बदल गया और पूरी गाड़ी आग की चपेट में आ गई।

इको गाड़ी में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से धुआं उठने लगा। देखते ही देखते धुआं लपटों में बदल गया और पूरी गाड़ी आग की चपेट में आ गई।

जानकारी के अनुसार घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत सारंग रोड की है। HR-10 AZ-8777 नंबर की इको गाड़ी में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से धुआं उठने लगा। देखते ही देखते धुआं लपटों में बदल गया और पूरी गाड़ी आग की चपेट में आ गई।

इको गाड़ी में लगी आग की अलग-अलग तस्वीर देखिए…

स्थानीय लोगों ने आग बुझाने के लिए अपने घर के पंप को चलाकर प्रयास किया

स्थानीय लोगों ने आग बुझाने के लिए अपने घर के पंप को चलाकर प्रयास किया

मुरथल के जैनपुर टकोला गांव के रहने वाले गाड़ी मालिक विक्की अपने गांव से सोनीपत रेलवे स्टेशन की ओर आ रहे थे।

मुरथल के जैनपुर टकोला गांव के रहने वाले गाड़ी मालिक विक्की अपने गांव से सोनीपत रेलवे स्टेशन की ओर आ रहे थे।

जानकारी के मुताबिक मुरथल के जैनपुर टकोला गांव के रहने वाले विक्की अपने गांव से सोनीपत रेलवे स्टेशन की ओर आ रहा था। सारंग रोड पर पहुंचते ही गाड़ी में तकनीकी खराबी के चलते शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। ड्राइवर ने तुरंत हालात भांपते हुए गाड़ी से छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई। घटना स्थल के आसपास रिहायशी मकान होने के कारण लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि स्थानीय निवासियों ने घबराने की बजाय साहस दिखाया। एक मकान से समर्सिबल पंप चलाकर पाइप के जरिए आग बुझाने का प्रयास किया गया। लोगों की इस तत्परता से आग को फैलने से रोकने में मदद मिली।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं हरियाणा पुलिस के अंतर्गत सिविल लाइन थाना की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन आग से इको गाड़ी पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी और आग बुझा दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।

100% LikesVS
0% Dislikes