VIRAL-VIDEO….शोरूम में सिखों की तलवार (कृपाण) को लेकर विवाद…..अंदर आने से रोका..फिर बाद में मांगी माफी

LIVE-BREAKING-NEWS-CREDIT-BY-INTERNET-MEDIA

SNE NETWORK.CHANDIGARH.

इंफाल के शोरूम में सिख युवकों व मैनेजर के बीच बहस। - Dainik Bhaskar

इंफाल के शोरूम में सिख युवकों व मैनेजर के बीच बहस। (SNE NEWS IMAGE)

मणिपुर के इम्फाल में एक कपड़ों के शोरूम में सिखों की तलवार (कृपाण) को लेकर विवाद हो गया। शोरूम के गार्ड ने दो सिख युवकों को कृपाण के साथ अंदर जाने से रोक दिया और कृपाण बाहर रखने को कहा। इस बात पर युवकों की गार्ड और फिर मैनेजर से तीखी बहस हो गई। सिख युवकों ने कहा कि वे कृपाण बाहर नहीं रख सकते, क्योंकि यह उनके धर्म से जुड़ा मामला है। विवाद बढ़ने पर मैनेजर ने पुलिस बुलाने की चेतावनी दी, लेकिन युवक अपनी बात पर डटे रहे। करीब 40 मिनट तक बहस चलती रही।

युवकों का आरोप है कि उनसे जानबूझकर कृपाण बाहर रखने को कहा गया, जिससे उनके धर्म का अपमान हुआ। उन्होंने कहा कि वे शोरूम मालिकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे और इसके लिए लीगल एक्सपर्ट से सलाह भी ली है। हांलाकि वीडियो लास्ट में मैनेजर ने कहा कि छोटे कृपाण को हम नहीं रोकते, लेकिन आपके पास बड़ी तलवारें हैं। बहस के बाद मैनेजर ने सिख युवकों को सॉरी कहा और उन्हें शॉपिंग करने को कहा। लेकिन उन्होंने साफ कह दिया कि वो शॉपिंग नहीं करेंगे।

यह वीडियो ‘प्रभ सिंह टॉक’ नाम के फेसबुक पेज पर पोस्ट किया गया है। बताया जा रहा है कि मामला शनिवार का है। फेसबुक पर अपलोड होने के 12 घंटे के भीतर ही इसे करीब 10 लाख लोग देख चुके हैं। वीडियो में प्रभ सिंह ने डिस्क्रिप्शन में लिखा है कि यह शोरूम मणिपुर के इम्फाल में गुरुद्वारा साहिब से 100 मीटर की दूरी पर है। उसका दोस्त चंडीगढ़ से आया था और उसने ही इस शोरूम से कपड़े खरीदने को कहा था।

मैनेजर व स्टोर का स्टाफ सिख युवकों के साथ बहस करते हुए।

मैनेजर व स्टोर का स्टाफ सिख युवकों के साथ बहस करते हुए (SNE-NEWS-IMAGE)

गार्ड-मैनेजर और सिख युवकों के बीच क्या बहस हुई….

  • तीन सिख युवक गुरुद्वारा साहिब से माथा टेकने के बाद शोरूम में खरीददारी करने पहुंचे। तीनों निहंग सिंहों की वेशभूषा में थे। उनके पास बड़ी तलवारें थी। गार्ड ने उन्हें हथियार अंदर ले जाने से रोका और कहा अलाउड नहीं है।गेट पर विवाद हुआ तो गार्ड ने मैनेजर बुलाया। जैसे ही मैनेजर आया तो तीन में से एक सिख युवक ने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। मैनेजर ने उन्हें कहा कि शोरूम में हथियार अलाउड नहीं हैं। सिख युवकों ने कहा कि कौन से हथियार जिस पर मैनेजर ने कह दिया कि जो आपके पास हैं।
  • सिख युवकों ने मैनेजर को कहा कि अगर तलवार लाने पर प्रतिबंध है, तो बाहर लिखकर लगा दो कि दुकान में सिखों का आना मना है। जिस पर मैनेजर ने कहा कि ऐसा नहीं है।बहस के दौरान सिखों ने कहा कि आम हमें हमारा धर्म मानने से रोक रहे हैं। इतने में मैनेजर ने उनको कह दिया कि आपको कोई काम धाम नहीं है क्या? आपको शाॅपिंग करनी है, तो अपने तलवार बाहर रखकर आएं। गाड़ी में रखें चाहे बाहर जमा करवा दें। जिस पर उन्होंने कहा कि हम तलवार को अपने से अलग नहीं कर सकते।
गार्ड से बहस के बाद मैनेजर बहस करता हुआ।

गार्ड से बहस के बाद मैनेजर बहस करता हुआ। (SNE-NEWS-IMAGE)

सिख युवकों से बात करते हुए कस्टमर।

सिख युवकों से बात करते हुए कस्टमर। (SNE-NEWS-IMAGE)

  • सिख युवक भी शांत हुए और उन्होंने कहा कि आपको पहले पूछना चाहिए था कि इनका मतलब क्या है। अन्य जगहों पर भी कई लोगों ने पूछा और हमने उन्हें बताया। सिख युवाओं ने मैनेजर को कहा कि हम अब जा रहे हैं, आपने अच्छी रिस्पेक्ट की हमारी। इसी बीच मैनेजर और सिख युवकों के बीच फिर बहस होने लगी। उसके बाद सिख युवकों ने मैनेजर से हथियार न लाने का लिखित ऑर्डर या वेबसाइट पर दिखाने को कहा। लेकिन मैनेजर इस तरह के आदेश नहीं दिखा सका।
  • आखिर में मैनेजर ने सिख युवकों से माफी मांगी और उन्हें शोरूम व मणिपुर विजिट करने पर धन्यवाद कहा। उसके बाद मैनेजर वहां से निकल गया।
  • प्रभ सिंह ने वीडियो के आखिर में कहा कि मैनेजर के पास लिखित में कोई ऑर्डर नहीं थे। वो पहले उन्हें धमकाने की कोशिश करता रहा, लेकिन बाद में जान छुड़ाकर भाग गया। सिख युवकों ने कहा कि दुख होता है कि जब हमें अपना धर्म निभाने के लिए इस तरह की घटनाओं का सामना करना पड़ता है। जब दुनियां में कहीं भी किसी सिख का अपमान होता है, तो यह नहीं सहा जाएगा। हम कंपनी तक संपर्क करेंगे ताकि उन्हें बताएंगे कि हम कौन हैं।
वीडियो के अंत में जानकारी देते हुए सिख युवक।

वीडियो के अंत में जानकारी देते हुए सिख युवक। (BY-SNE-NEWS)

प्रभ सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा…

सत श्री अकाल दोस्तों…

यह बात पिछले शनिवार की है, जब हम दोनों भाई कपड़े खरीदने पहुंचे थे, जो इम्फाल (मणिपुर) गुरुद्वारे से मात्र 100 मीटर की दूरी पर स्थित है। हमें शोरूम से बाहर जाने के लिए कहा गया और यह कारण दिया गया कि लोग हमसे डर रहे हैं। हमने स्टोर में मौजूद कई लोगों से पूछा कि क्या आपको हमसे डर लग रहा है? तो वहां मौजूद लोगों ने कहा कि नहीं, हमें अच्छा लगा कि आप हमारे शहर आए हैं।

लेकिन हमने मैनेजर से बार-बार निवेदन किया कि कृपया हमें कंपनी की वेबसाइट पर लिखा दिखा दें कि सिख, जो किरपान धारण करके आते हैं, वे स्टोर में खरीदारी नहीं कर सकते। पर मैनेजर के पास इसका कोई जवाब नहीं था। मैं पूरी सिख संगत से निवेदन करता हूं कि इस मामले पर ध्यान दिया जाए, ताकि आगे किसी और सिख के साथ ऐसा व्यवहार न हो। जानबूझकर हमारी अलग पहचान की वजह से हमारी एंट्री को लेकर किरपान को मुद्दा बनाकर विरोध किया गया है। हम लीगल टीम से भी अनुरोध करते हैं कि हमारे साथ हुए इस अन्याय पर संज्ञान लिया जाए।

100% LikesVS
0% Dislikes