WEATHER REPORT….किन-किन जिलों में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया नया अपडेट….आने वाले दिनों में तापमान में क्या होगा बदलाव, समझिए, इस एडवाइजरी रिपोर्ट को…?

THUNDER IMAGE

SNE NETWORK.CHANDIGARH.

पंजाब और चंडीगढ़ में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ 21 जून को और मजबूत होगा। इसके प्रभाव से राज्य के 18 जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली के लिए अलर्ट जारी किया है।

7 जिलों में बारिश की संभावना

इससे पहले शुक्रवार और शनिवार को पश्चिमी विक्षोभ के असर से केवल सात जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। वीरवार को राज्य में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहा, जिससे अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बठिंडा 42.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म जिला रहा। अमृतसर का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री, लुधियाना 37.2, पटियाला 40.0, पठानकोट 39.5, फिरोजपुर 38.7, फाजिल्का 38.4 और रूपनगर 39.0 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में भी 1.1 डिग्री की वृद्धि हुई। सबसे कम न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस पठानकोट में दर्ज किया गया।

एक जून से 18 जून तक पंजाब में 20.9 मिमी बारिश हुई

मौसम विभाग के अनुसार 12 जून से 18 जून तक पंजाब में 16.5 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि इस अवधि में सामान्य वर्षा 12.9 मिमी रहती है। इस तरह राज्य में 28 फीसदी अधिक बारिश हुई है। एक जून से 18 जून तक पंजाब में 20.9 मिमी बारिश हुई है, जबकि सामान्य वर्षा 24.3 मिमी रहती है। इस अवधि में राज्य में सामान्य से 14 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है।###UK###CANADA###USA###WEATHER-REPORT-PUNJAB###INDIA###CHINA###VIETNAM###IRELAND###SWEDEN###AUSTRALIA###NEWZEALAND###GERMANY###FRANCE###ITLAY###@

100% LikesVS
0% Dislikes