हरसिमरत कौर बादल ने कंगना के खिलाफ की ये बड़ी टिप्पणी….मच गई सियासत में खलबली

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

शिरोमणि अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर बादल ने शुक्रवार को अभिनेत्री से नेता बनीं कंगना रनौत पर निशाना साधा। चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के एक कांस्टेबल ने उन्हें थप्पड़ मारा था। 

लोकसभा चुनाव में चौथी बार बठिंडा से जीतने वाली बादल ने कहा, “कंगना रनौत को अपने हाईकमान को खुश करने की कोशिश करने के बजाय अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए…एक अभिनेत्री होने के नाते, उन्हें कई लोग फॉलो करते हैं, जब आप बेवकूफी भरी बातें कहते हैं और बेकार की टिप्पणियां करते हैं तो उस पर प्रतिक्रिया होती है।”
CISF कांस्टेबल कुलविंदर कौर, जिन्हें निलंबित कर दिया गया था और बाद में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था, को एक वायरल वीडियो में यह कहते हुए सुना गया कि किसान प्रदर्शनकारियों के लिए रनौत की ‘100 रुपये की टिप्पणी’ ने उन्हें नाराज कर दिया था।

100% LikesVS
0% Dislikes