एसएनई नेटवर्क.अमृतसर।
शहर में दिन प्रतिदिन लूट की वारदात में काफी इजाफा हो रहा हैं। पुलिस की कार्यप्रणाली पर आम-जनता सवाल उठा रही हैं। ताजा , लूट का मामला मेहता रोड़ पर स्थित पेट्रोल पंप का सामने आया। यहां पर नकाबपोश लुटेरों ने गोली चलाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटनाक्रम, सीसीटीवी कैमरा में कैद हो चुका हैं। पुलिस जांच में जुट चुकी हैं।
बताया जा रहा है कि मेहता रोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर अज्ञात लुटेरे बाईक पर आए। उन्होंने पेट्रोल भरने के लिए पेट्रोल पंप पर कार्यरत कर्मचारी को बोला, उसके बाद एक ने पिस्टल से कर्मचारी को गोली दाग दी। नगदी लेकर फरार हो गए। कितनी नगदी थी, इस बारे अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई। घायल को अस्पताल में भर्ती किया गया। क्षेत्र में दहशत का माहौल हैं।
बता दें कि उक्त इलाके में कई बार पेट्रोल पंप को लूट का शिकार बनाया जा चुका हैं। इसके बावजूद पुलिस ने अब तक कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की। इस घटनाक्रम के उपरांत आम-जनता में पुलिस के खिलाफ कड़ा रोष पाया जा रहा हैं।
इधर, पुलिस के अधिकारी ने जानकारी दी कि मामले की जांच गहनता से आरंभ कर दी गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई। पुलिस कथित अपराधियों को जल्द पकड़ लेने का भी दावा कर रही हैं।