AMRITSAR का यह इलाका गोलियों से दहला…..एक शख्स की गई जान…..क्षेत्र में है दहशत का माहौल

वरिष्ठ पत्रकार.राजेश शर्मा/पवन कुमार/ अमृतसर। 

पुरानी रंजिश की वजह से एक युवक को गोलियों से भून डाला गया। खून से लथपथ युवक को अस्पताल ले जाया तो वहां के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामला, पंजाब के जिला अमृतसर के मकबूलपुरा रोड के साथ जुड़ा है। मरने वाले का नाम गुरप्रीत सिंह बताया जा रहा है। वह शादीशुदा था तथा 2 बच्चे भी थे। प्राथमिक जांच में सामने आया कि लगभग 4 गोलियां दागी गई। खाली होल पुलिस ने मौके से बरामद कर लिए है। वारदात को अंजाम देने वालों की कुल संख्या 4 बताई जा रही है। वारदात देर रात 12 बजे के करीब की है। पुलिस ने आधा दर्जन से ऊपर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। किसी की गिरफ्तारी के बारे पुलिस ने कोई पुष्टि नहीं की। क्षेत्र में दहशत का माहौल है। 

मकबूलपुरा इलाका हमेशा ही अपराध की गतिविधियों की वजह से जाना जाता है। नशा से लेकर कत्ल जैसी घटना इस क्षेत्र होना कोई खास बात नहीं है। पुलिस भी इस क्षेत्र में घुसने भयं खाती है। क्योंकि, यहां के लोगों की एकजुटता पुलिस के आगे भारी पड़ जाता है। ताजा मामला, देर रात्रि का सामने आया। इस क्षेत्र के रहने वाले गुरप्रीत सिंह को लगभग आधा दर्जन से ऊपर बदमाशों ने गोलियों से भून डाला। खून से लथपथ गुरप्रीत सिंह को किसी तरह से निजी अस्पताल ले जाया गया। खून का अधिकार बहाव होने की वजह से पुलिस ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार ने आरोप लगाया कि पुलिस को घटना से पहले ही इस बारे शिकायत दर्ज करवा दी थी, लेकिन, उन्होंने कुछ नहीं किया। वारदात को अंजाम देने के काफी समय बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। 

उधर, पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी दी कि उन्हें जैसे ही वारदात की सूचना मिली तो अलग-अलग टीम मौके पर पहुंच गई। देरी पर पहुंचने के सवाल पर अपना बचाव करती हुई पुलिस दिखाई दी। इस मामले में पुलिस के बयान पर सचिन, रॉनी, बबलू खतरी और कुछ अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। शव का पोस्टमार्टम आरंभ हो चुका है। किसी की गिरफ्तारी के बारे पुलिस ने किसी प्रकार से पुष्टि नहीं की। बताया जा रहा है कि सीसीटीवी की मदद से पुलिस केस की पड़ताल में जुट चुकी है। इनके खिलाफ पूर्व में कई मुकद्दमे दर्ज होने की बात भी सामने आ रही है। 

100% LikesVS
0% Dislikes