AMRITSAR BREAKING———स्टंट ने ली जान……..धड़ से अलग हुआ सिर, शराब के नशे में था चालक

वरिष्ठ पत्रकार.अमृतसर। 

कई बार स्टंट आपकी जान को खतरे में डाल सकती है, या फिर यू कहे कि आपकी जान भी जा सकती हैं। ताजा मामला, पंजाब की धार्मिक राजधानी अमृतसर से जुड़ा हैं। यहां पर बाइक सवार युवक के स्टंट की वजह से पीछे बैठी युवती की जान चली गई। मौत इतनी खौफनाक थी कि युवती का सिर धड़ से अलग हो गया। इस बात के साक्षी प्रत्यक्षदर्शी हैं। हादसा, शुक्रवार-शनिवार की मध्यकालीन रात्रि 2 बजे के करीब का बताया जा रहा हैं। फिलहाल, चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। प्राथमिक जांच में सामने आया की कि चालक शराब के नशे में था।

जानकारी के मुताबिक गुमानपुरा निवासी पलक प्रीत कौर अपने गांव के ही लड़के गुरप्रीत सिंह के साथ शुक्रवार और शनिवार की मध्यरात्रि उसकी मोटरसाइकिल पर सवार होकर अमृतसर से नारायणगढ़ की तरफ आ रही थी। मध्य रात्रि करीब पौने दो बजे गुरप्रीत सिंह युवती को पीछे बैठा कर तेज रफ्तार में स्टंट करने लगा। तेज रफ्तार बाइक सीधे बीआरटीएस की ग्रिल से जा भिड़ी।


युवती भी उछाल कर सीधे ग्रिल से टकरा गई। इस दौरान उसका सिर धड़ से अलग हो गया और उसकी जान चली गई। चालक गुरप्रीत सिंह भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटनास्थल पर कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आरोपी चालक नशे की हालत में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चलाते हुए स्टंट कर रहा था।

50% LikesVS
50% Dislikes