AMRITSAR-BREAKING…FAMOUS INFLUENCER MAD SANDHU की गोली मारकर हत्या…मौके से 2 खोल बरामद

FILE-IMAGE-MAD-SANDHU

SNE NETWORK.AMRITSAR/CHANDIGARH.

अमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की शनिवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। लोहारका रोड पर बाइक पर आए दो हमलावरों ने शाम करीब 6 बजे उसे सरेबाजार 4 गोलियां मारीं। इसके बाद उन्हें गंभीर हालत में प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह सड़क पर खून से लथपथ पड़ा दिखा।

वीडियो में उनके साथी उन्हें सड़क से उठाते हुए नजर आए हैं। इसके अलावा सड़क पर गोलियों के खोल भी पड़े दिखे। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। DCP प्रभजोत सिंह ने कहा कि एक जांच टीम बना दी है। इन्फ्लुएंसर मैड संधू ने शनिवार शाम करीब 5 बजे अपने इंस्टाग्राम पर LAST REEL POST की थी। जिसमें उसने SONG लगाया- मैनूं गुड बॉय चाहीदा है, विया करान नूं। मैं की करां जट्टा बदमाश तों?

सड़क पर पड़े मिले गोलियों के खोल।

सड़क पर पड़े मिले गोलियों के खोल।

3 महीने पहले निहंग जत्थेदार के बीच हुआ था विवाद

मैड संधू का 3 महीने पहले निहंग जत्थेदार मनप्रीत सिंह खालसा के बीच विवाद हुआ था। उस दौरान निहंग ने मैड संधू की सोशल मीडिया गतिविधियों, पहनावे और पुरानी वीडियो को लेकर आपत्ति जताई गई थी। निहंग पक्ष ने मैड संधू को सोशल मीडिया पर ऐसी सामग्री से दूरी बनाने की चेतावनी दी थी, जिससे पंजाब की संस्कृति और युवाओं पर गलत असर पड़ने की बात कही गई थी।विवाद के बीच मैड संधू ने सफाई दी थी कि उन्होंने खुद में बदलाव कर लिया था और पुरानी गलतियों को दोहराना बंद कर दिया था। उन्होंने यह भी कहा था कि उनकी पुरानी वीडियो को दोबारा सोशल मीडिया पर शेयर करके बेवजह विवाद खड़ा किया जा रहा था।

गोल्डी ढिल्लों की फेसबुक पोस्ट पढ़िए..

गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों की इस पोस्ट की दैनिक भास्कर पुष्टि नहीं करता है।

गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों की इस पोस्ट की SNE-NEWS पुष्टि नहीं करता है।

पुलिस को ठोस सुराग मिले

पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि मैड संधू , तभी उन पर हमला हुआ। वह पंजाब पुलिस के रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर के बेटे थे। उनका घर अमृतसर रूरल पुलिस के अधिकार क्षेत्र में आने वाली एक रिहायशी कॉलोनी में था। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि मामले में पुलिस को ठोस सुराग मिले हैं। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम बनाई गई है।###UK###CANADA###AUSTRALIA###NEWZEALAND###AMRITSAR###PUNJAB###CHANDIGARH###INDIA###SINGAPORE###RUSSIA###

100% LikesVS
0% Dislikes