AMRITSAR POLICE की नालायकी से कोच की गई जान….झूठे मामले में फंसाने का लगा आरोप

राजेश शर्मा.घरिंडा ( अमृतसर)।

यहां पर पुलिस की महा नालायकी की वजह से कोच की जान चली गई। बताया जा रहा है कि उसे झूठे केस में पुलिस पकड़ लाई थी। हिरासत में उसने अपने पिस्टल से खुद को गोली मार कर जान ले ली। उधर, परिवार ने पुलिस पर आरोप लगाते कहा कि झूठे केस में उसे फंसाया गया। सभी पुलिस अधिकारियों को तत्काल निलंबित करने की मांग की गई। फिलहाल, इस मामले में पुलिस अपना पल्ला झाड़ते हुए, जांच का विषय बताते हुए कुछ भी कहने से बच रही है। मामला, पंजाब के जिला अमृतसर के अधीन घरिंडा क्षेत्र का बताया जा रहा है। मरने वाले का नाम मंजीत सिंह बताया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस के खिलाफ परिवार तथा आम लोगों में काफी गुस्सा पाया जा रहा है। 

जानकारी के अनुसार, मंजीत सिंह गांव में अपना स्वास्थ्य क्लब चलाता था। वह कोचिंग भी खुद देता था। परिवार के मुताबिक, मंजीत सिंह हमेशा ही गांव के युवाओं को नशे से दूर रहने तथा उन्हें सिख धर्म से जोड़ने का काम करता था। किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं थी। पुलिस ने उसे किसी झूठे केस में फंसा कर हिरासत में ले लिया। उसे किसी गुनाह के बारे बताया जेल में डाल दिया गया। शुक्रवार को पुलिस थाना से उन्हें फोन आया कि मंजीत सिंह ने अपनी पिस्टल से गोली मार कर खुद की जान ले ली। उन्हें पुलिस की कहानी पर बिल्कुल विश्वास नहीं हुआ। परिवार तथा गांव के लोग इकट्ठा होकर थाना पहुंचे तो पुलिस ने उनके साथ धक्केशाही करनी शुरु कर दी। 

पूछने पर मंजीत ने ऐसा क्यों किया तो पुलिस ने कोई जवाब नहीं दिया। उन्हें थाना से बाहर निकाल दिया गया। इस बीच गांववासी तथा कई लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने रोष व्यक्त किया तथा पुलिस के खिलाफ खूब नारेबाजी की। पता चलने पर पुलिस के उच्च अधिकारी पहुंच गए। एक अधिकारी से जब मीडिया कर्मी ने केस के बारे पूछा तो उक्त अधिकारी उसके साथ उलझ गया। इस केस से संबंधित कोई स्पष्ट कारण नहीं बताते हुए उल्टा जांच का विषय बता कर अपना पल्ला झाड़ लिया। बताया जा रहा है कि शव का कल पोस्टमार्टम किया जा रहा है। उधर, पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी दी कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है तथा परिवार को इंसाफ दिया जाएगा।  

100% LikesVS
0% Dislikes