BREAKING NEWS…बाल-बाल बचे बादल…..श्री हरिमंदिर साहिब में चल गई गोलियां..अफरा-तफरी का माहौल

वरिष्ठ पत्रकार राजेश शर्मा. अमृतसर/ चंडीगढ़। 

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष्र सुखबीर बादल पर स्वर्ण मंदिर में गोली चलाई गई है। गनीमत रहा है कि वह बाल-बाल बच गए। घटनाक्रम तब हुआ जब वह श्री अकाल तख्त साहिब की तरफ से दी गई धार्मिक सजा भुगतने श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे थे। अफरा तफरी का माहौल है। फिलहाल, स्थिति को नियंत्रित बताया जा रहा है। पता चला है कि कथित अपराधी को पकड़ लिया गया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। बताया जा रहा है कि लगभग 2 गोलियां चली है। गोली दीवार को लगी। घटनाक्रम करीब 10 बजे के करीब बताई जा रही है।  

जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान नारायण सिंह जोड़ा के ताैर पर हुई है। आरोपी डेरा बाबा नानक का है और वह दल खालसा से संबंधित बताया जा रहा है। गोली चलाने के बाद सुखबीर बादल के आसपास खड़े लोगों ने तुरंत उसे पकड़ लिया और उसका हाथ ऊपर कर दिया। वारदात मेन गेट के सामने हुई। बता दें कि सुखबीर बादल के पैर में फ्रैक्चर है, इसलिए वे कुर्सी पर बैठकर सेवा निभा रहे हैं।


सूत्रों के अनुसार, आरोपी मंगलवार को भी श्री हरमंदिर साहिब में घूमता देखा गया था। वहीं खुफिया इनपुट मिलने के बाद पुलिस भी अलर्ट थी और उस पर नजर रख रही थी। अकाली नेताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस ने सुखबीर बादल की सुरक्षा में कोताही बरती है। वहीं एडीसीपी हरपाल सिंह ने बताया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे। सुखबीर बादल को उचित सुरक्षा दी गई थी। हमलावर कल भी यहां था…आज भी उसने सबसे पहले गुरु जी को नमन किया। गोली किसी को नहीं लगी है। 

100% LikesVS
0% Dislikes