SNE NETWORK.SANGRUR.
मोगा से एक युवक को कथित तौर पर अगवा कर उसके साथ बुरी तरह मारपीट करने और गंभीर हालत में सुनसान जगह पर छोड़ने के आरोप एक पुलिसकर्मी पर लगे हैं। घायल युवक की पहचान गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है, जिसे गंभीर हालत में उपचार के लिए एम्स बठिंडा में भर्ती करवाया गया है। मामले में युवक के परिजनों की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई है। वहीं, युवक के कथित अपहरण की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आने की बात कही जा रही है।
गुरप्रीत सिंह मोगा में लकड़ी का मिस्त्री है। वह दोपहर के समय मोगा के बुग्गीपुरा चौक से अचानक लापता हो गया था। काफी तलाश के बाद जब उसका कोई पता नहीं चला तो परिवार ने मामले की शिकायत थाना मेहना में दर्ज करवाई। सिमरजीत के मुताबिक, शिकायत दर्ज करवाने के कुछ घंटे बाद गुरप्रीत घायल हालत में मिला। उसके बाद उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
परिजनों के अनुसार, गुरप्रीत के सिर और पीठ पर गंभीर चोटों के निशान हैं। चोटों के कारण वह ज्यादा बातचीत नहीं कर पा रहा है और घटना के बाद से डरा हुआ है। सिमरजीत सिंह ने दावा किया कि गुरप्रीत ने परिवार को बताया है कि संगरूर पुलिस में तैनात मोहित नामक पुलिसकर्मी ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर उसे बुग्गीपुरा चौक से कथित तौर पर अगवा किया। इसके बाद उसे किसी अज्ञात स्थान पर ले जाकर बुरी तरह पीटा गया और जान से मारने का प्रयास किया गया। ###USA###UK###CANADA###PUNJAB###MOGA###SANGRUR###BATHINDA###POLICE###AUSTRALIA###NEWZEALAND###AUSTRIA###SINGAPORE###ITLAY###ROME###EUROPE###CHINA###VIETNAM###NETHER-LAND###IRELAND###

