वरिष्ठ पत्रकार.बठिंडा।
यहां पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि बठिंडा से पिहोवा गुरुद्वारे जा रही एक कार हरियाणा रोडवेज की बस से टकरा गई। पता चला है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर सड़क पर पलट गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कुछ लोग घायल हो गए।
शुरुआती जानकारी के अनुसार कार सवार पंजाब के बठिंडा के रहने वाले थे। वे कुरुक्षेत्र के पिहोवा में गुरुद्वारा साहिब में धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही कार कैथल के पास पहुंची तो सामने से आ रही हरियाणा रोडवेज की बस से कार की सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह दब गई और पलटकर सड़क किनारे जा गिरी।
हादसे की सूचना मिलते ही आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सदर थाना पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। क्रेन मशीन से अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया। जबकि घायलों को कैथल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

