NEWS..मासूम बच्ची को एक-साथ 8 आदमखोर कुत्तों ने नोंच डाला..आगे, क्या हुआ, पढ़े, इस विशेष रिपोर्ट में….?

DOG-BITE-IMAGE

SNE NETWORK.FAZALIKA/FEROJPUR.

घर से खेलने जा रही एक नौ वर्षीय बच्ची पर गली में बैठे आठ कुत्तों ने हमला कर दिया। डर के कारण बच्ची भागने लगी लेकिन कुत्ते उसके पीछे दौड़ पड़े और उसे जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद कुत्तों ने उसकी टांगों पर काट लिया जिससे वह घायल हो गई। मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने तुरंत बच्ची को कुत्तों से छुड़वाया। घायल बच्ची को बाद में उपचार के लिए ले जाया गया। बताया जा रहा है कि उसकी टांग पर कुत्तों के नोचने से चोट आई है।

घटना फाजिल्का के विजय कॉलोनी की है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इसमें साफ देखा जा सकता है कि जैसे ही बच्ची गली से गुजरती है कुत्ते अचानक उसकी ओर दौड़ते हैं। बच्ची घबराकर भागती है लेकिन कुत्ते उसे पकड़ लेते हैं। मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने वहां पहुंचकर बच्ची को कुत्तों से छुड़वाया। बच्ची के पिता के दोस्त राजीव दावड़ा ने बताया कि सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि किस तरह अचानक बच्ची गली में बैठे कुत्तों से डर कर भागने लगती है। सभी कुत्ते बच्ची के पीछे पड़ जाते हैं और उसकी टांग पकड़ लेते हैं। इस कारण बच्ची गिर जाती है। इसके बाद सभी लावारिस कुत्ते उस पर धावा बोल देते हैं। एक व्यक्ति ने उसे बचाया लेकिन तब तक कुत्तों ने उसकी टांग पर काट लिया। घायल बच्ची को फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।

नगर काउंसिल अध्यक्ष एडवोकेट सुरिंदर सचदेवा का कहना है कि नगर काउंसिल में पहले ही प्रस्ताव पारित किया जा चुका है। जल्द ही डॉग शेल्टर बनाया जाएगा, जहां करीब तीन हजार लावारिस कुत्तों को रखने की व्यवस्था होगी।





100% LikesVS
0% Dislikes