आदित्य बख्शी.होशियारपुर।
क्षेत्र के गांव बारापुर के जंगल में एक तेंदुआ संदिग्ध परिस्थितियों में मृत अवस्था में मिला है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।
..जानिए, क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार गांव बारापुर के सरपंच सुरिंदर पाल को सुबह गांव के ही एक व्यक्ति ने फोन कर जंगल में तेंदुआ मृत पड़े होने की सूचना दी। इसके बाद सरपंच ने तुरंत वन्य जीव विभाग को मामले से अवगत कराया। इस संबंध में संपर्क करने पर वन्य जीव विभाग के वन मंडल अधिकारी (डीएफओ) कुलराज सिंह ने बताया कि विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर तेंदुए के शव को कब्जे में ले चुकी है। तेंदुए की मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
…डीएफओ ने क्या दी जानकारी..समझिए, इस रिपोर्ट में…..?
डीएफओ कुलराज सिंह ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी भी जंगल या उससे सटे गांवों में तेंदुआ दिखाई दे तो तुरंत वन्य जीव विभाग को इसकी सूचना दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

