SNE NETWORK.HOSHIARPUR.
वेब सीरीज घूसखोर पंडित विवादों में आ गई है। फिल्म के विरोध की आग अब पंजाब तक पहुंच गई है। होशियारपुर में फिल्म का जोरदार विरोध हो रहा है। युवा ब्राह्मण सभा, होशियारपुर की ओर से शनिवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी), होशियारपुर को ज्ञापन सौंपकर विवादित फिल्म घूसखोर पंडित के निर्माता नीरज पांडे, निर्देशक रितेश शाह तथा मुख्य भूमिका निभा रहे अभिनेता मनोज बाजपेयी सहित पूरी टीम के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।
जानबूझकर पेश किया अपराधिक छवि
प्रतिनिधिमंडल में युवा ब्राह्मण सभा से पं. निपुण शर्मा, पं. दीपक शारदा, एडवोकेट विशाल शर्मा, पं. मनीष मंगा, पं. नीरज, पं. वरुण शर्मा, पं. रजत, पं. गौरव शर्मा, पं. आशीष, पं. शिवा, पं. कुशल शर्मा उपस्थित थे। शर्मा ने कहा कि उक्त फिल्म में ब्राह्मण (पंडित) समाज को जानबूझकर नकारात्मक, अपमानजनक एवं अपराधी छवि में प्रस्तुत किया गया है, जिससे पूरे समाज की धार्मिक व सामाजिक भावनाएं आहत हुई हैं। इस प्रकार का कंटेंट सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाला है और किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है। पं. निपुण शर्मा ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर किसी समाज को अपमानित करना कानूनन अपराध है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि फिल्म के निर्माता, निर्देशक, मुख्य कलाकार एवं अन्य जिम्मेदार लोगों के खिलाफ भारतीय कानून की संबंधित धाराओं के तहत तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए तथा इस विवादित कंटेंट के प्रचार-प्रसार पर तुरंत रोक लगाई जाए।
युवा ब्राह्मण सभा ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि प्रशासन द्वारा शीघ्र और ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन को शांतिपूर्ण लेकिन निर्णायक आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

