….एजेंट ने अमेरिका भेजने के लिए पीड़ित परिवार से लिए 45 लाख…..वहां पर मानव तस्करों ने 2 पंजाबियों को पीट-पीट कर मार डाला….वीडियो भेज कर जान बख्शने के लिए मांगी थी फिरौती

CRIME-SCENE-SNE

पीड़ित परिवार ने सरकार प्रशासन से एजेंट के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की

आदित्य बख्शी.दसूहा.होशियारपुर। 

विदेश में फिरौती मांगने के मामले काफी संख्या में बढ़ रहे हैं। इतना ही नहीं, फिरौती नहीं देने पर बेकसूर लोगों की हत्या भी की जा रही है। ताजा मामला, अमेरिका से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि वहां पर फिरौती मांगने वालों ने 2 बेकसूर पंजाबी युवाओं की निर्मम तरीके से हत्या कर दी। यहां पर यह घटना हुई , उस शहर का नाम ग्वाटेमाला बताया जा रहा है। मरने वाले युवाओं की पहचान साजिब सिंह तथा युवराज सिंह , पीछे से पंजाब के जिला होशियारपुर के दसूहा में रहने वाले बताए जा रहे हैं। परिवार में मातम का माहौल है। बताया जा रहा है कि साहिब सिंह तो 2 बहनों का इकलौता भाई था। 

..क्या, है पूरा मामला..समझिए, खास रिपोर्ट में…..?


21 साल का नौजवान साहिब सिंह अक्टूबर 2024 में अमेरिका में अच्छे भविष्य के सपने लेकर घर से निकला था और रास्ते में तस्करों ने उसकी हत्या कर दी। साहिब सिंह दसूहा के मोरियां गांव का रहने वाला था। साहिब के पिता ने उसे US भेजने के लिए अपनी सारी ज़मीन, मवेशी और घर के गहने बेच दिए थे। 

मानव तस्करों ने पकड़ा था

साहिब के साले गुरदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जब साहिब गौता माला के पास पहुंचा, तो उसे और दूसरे नौजवानों को मानव तस्करों ने पकड़ लिया और फिरौती के लिए उनकी पिटाई का एक वीडियो उसे भेजा। पैसे न मिलने पर उन्होंने साहिब और हरियाणा के रहने वाले एक और नौजवान प्रिंस की हत्या कर दी। 

हमें इस बारे में कुछ दिन पहले पता चला। परिवार का कहना है कि उन्होंने एजेंट्स को कुल 4.5 मिलियन रुपये दिए थे, लेकिन उन्होंने उनके साथ धोखा किया। उन्होंने साहिब को समय पर अमेरिका भेजने का वादा किया था। परिवार ने न्याय की अपील की है और एजेंट्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।”

100% LikesVS
0% Dislikes